शिवपाल की परिवर्तन यात्रा से होगा नया सवेरा

जागरण संवाददाता इटावा प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव आज वृंदावन में बांकेबिहारी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 06:54 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 06:54 PM (IST)
शिवपाल की परिवर्तन यात्रा से होगा नया सवेरा
शिवपाल की परिवर्तन यात्रा से होगा नया सवेरा

जागरण संवाददाता, इटावा : प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव आज वृंदावन में बांकेबिहारी की कृपा पाकर सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा शुरू करेंगे। इस यात्रा के माध्यम से सभी विरोधियों का घमंड चूर होगा। समूचे प्रदेश में सभी को प्रसपा की ताकत नजर आएगी। इस यात्रा से प्रदेश में छाया अंधकार समाप्त होगा और नया सवेरा फिर से होगा। 2022 विधानसभा चुनाव परिणाम आने पर सरकार की चाबी प्रसपा के हाथ में होगी।

यह उद्गार सोमवार को प्रसपा कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, जिलाध्यक्ष सुनील यादव तथा प्रमुख महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता ने संयुक्त रूप से पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रकट किए। उनका कहना है कि बीते पांच सालों में प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश के हर जिले में संगठन तैयार किया है उसकी ताकत अब प्रकट होगी। यात्रा का प्रथम चरण आज वृंदावन से शुरू होगा। 13 अक्टूबर को जनपद की सीमा प्रवेश होगा, इसके तहत जौनई, खेड़ा धौलपुर, कुरसैना, जसवंतनगर और प्रतापपुरा में स्वागत और जनसभा होगी। रात्रि विश्राम सैफई में होगा। 14 अक्टूबर को सैफई में पत्रकार वार्ता करके हेंवरा, वैदपुरा, कुनैरा होते हुए शहर में आइटीआइ, डीएम, एसएसपी, ईदगाह चौराहा पर स्वागत तथा शास्त्री चौराहा पर जनसभा होगी। इसके पश्चात होटल अमर आशियाना होते हुए शहर में कई स्थानों पर स्वागत के बाद पिलखर, इकदिल, बकेवर क्षेत्र में स्वागत जनसभा होगी। प्रसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसके लिए व्यापक तैयारियां की हैं। शहर अध्यक्ष इदरीश अंसारी, अनवार हुसैन, फरहान शकील, मुस्तकीम राइन, मुकेश बाथम, विपिन यादव, विक्की गुप्ता, सुनील यादव आदि मौजूद थे।

---

तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे अंकुर

संवादसूत्र, वैदपुरा : प्रसपा राष्ट्रीय महासचिव एवं पीसीएफ व डीसीबी चेयरमैन आदित्य यादव अंकुर भैया सामाजिक परिवर्तन यात्रा की स्वागत तैयारियों का जायजा लेने वैदपुरा पहुंचे। बाजार मैदान जोरदार स्वागत की तैयारियां की जा रही है। इसके तहत उन्होंने सभी ओर गहनता से जायजा लिया। अरविद यादव, देवेश पचौरी, सीमा पाल, कैप्टन ज्ञान सिंह, सोनेलाल राजपूत आदि से जानकारियां लीं। यात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया।

chat bot
आपका साथी