कंप्यूटर कक्ष में सीलन देख छत पर चढ़े एएसपी

संवादसूत्र उदी अपर पुलिस अधीक्षक कपिल देव सिंह ने शुक्रवार को बढ़पुरा थाना का अ‌र्द्धवार्षिक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 06:17 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 06:55 PM (IST)
कंप्यूटर कक्ष में सीलन देख छत पर चढ़े एएसपी
कंप्यूटर कक्ष में सीलन देख छत पर चढ़े एएसपी

संवादसूत्र, उदी : अपर पुलिस अधीक्षक कपिल देव सिंह ने शुक्रवार को बढ़पुरा थाना का अ‌र्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। कार्यालय, हवालात, मालगृह, भोजनालय, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क आदि के निरीक्षण के साथ ही थाना परिसर में बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों और गंदगी को देखकर नाराजगी जताई। कंप्यूटर कक्ष में बरसात के कारण आई सीलन को देख सीढ़ी मंगाकर कंप्यूटर कक्ष की छत का निरीक्षण किया। छत की मरम्मत कराने के साथ सीलन को तत्काल खत्म कराने की उचित व्यवस्था किए जाने को थानाध्यक्ष एवं हेडमोहर्रिर को निर्देशित किया।

उन्होंने थाने में बने आवासों का भी निरीक्षण किया। आवासों में कमियों को दुरुस्त एवं उनकी मरम्मत के निर्देश दिए। निरीक्षण में मौरंग, गिट्टी के पकड़े गए वाहनों के रखरखाव के भी निर्देश दिए। कई जगह मालखाना बने होने पर उसे एक स्थान पर निर्धारित करने को कहा। शस्त्रों का निरीक्षण कर थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि प्रपत्रों का रखरखाव तथा थाना परिसर में गंदगी की सफाई सुनिश्चित कराई जाए। इस दौरान थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी, एसआई संजय यादव, श्याम मिश्रा, संजीव, ब्रजेश कुमार, उदी पुलिस चौकी प्रभारी सौरभ राणा सहित थाने व चौकी का समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। सिविल लाइन में सफाई करने को कहा इटावा : थाना सिविल लाइन का एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने थाना प्रभारी कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, शस्त्रागार, भोजनालय, कर्मचारियों के आवास को देखा। उन्होंने थाने की सफाई रखने का निर्देश दिया। अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने ग्राम प्रहरियों से मुलाकात की। उन्होंने अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं जिसके निस्तारण करने का भरोसा उन्होंने दिया।

chat bot
आपका साथी