सर्वेश बने शहर प्रमुख महासचिव

जागरण संवाददाता इटावा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के चौगुर्जी स्थित कार्यालय पर कार्यक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 05:55 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 03:35 AM (IST)
सर्वेश बने शहर प्रमुख महासचिव
सर्वेश बने शहर प्रमुख महासचिव

जागरण संवाददाता, इटावा : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के चौगुर्जी स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक शारीरिक दूरी के पालन के साथ सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ पार्टी प्रमुख शिवपाल सिंह यादव के कंधों को और मजबूत करने का का संकल्प लिया गया। इस दौरान प्रसपा युवजन सभा जिला प्रमुख महासचिव ऋषि यादव एवं जिलाध्यक्ष नवनीत निगम ने सर्वेश जोशी को शहर प्रमुख महासचिव एवं अभिनव सिंह को नगर महासचिव का पद सौंपते हुए मनोनयन पत्र सौंपा और ²ढ़ शक्ति से कार्य करने की इच्छा व्यक्त किया। इस मौके पर प्रसपा जिलाध्यक्ष सुनील यादव, महासचिव अनवर हुसैन, सभासद सुनील यादव, कल्पेश जोशी, विवेक शर्मा, राहुल राजपूत, सुधीप पाल, आसिफ, गोलू अग्रवाल ने सर्वेश जोशी को बधाई व शुभकामनाएं दी।

chat bot
आपका साथी