करवा चौथ पर खूब बिक रहीं साड़ी व चूड़ियां

संवादसूत्र बकेवर करवा चौथ को लेकर साड़ी की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ देखने को मिल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 05:08 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 05:08 PM (IST)
करवा चौथ पर खूब बिक रहीं साड़ी व चूड़ियां
करवा चौथ पर खूब बिक रहीं साड़ी व चूड़ियां

संवादसूत्र, बकेवर : करवा चौथ को लेकर साड़ी की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। भारतीय संस्कृति में त्योहार परंपराओं से ही परिचित नहीं कराते हैं बल्कि आस्था व विश्वास को जगाने का भी काम करते हैं। करवा चौथ का व्रत इस बार 24 अक्टूबर को है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला और निराहार रह कर पति की लंबी उम्र की दुआ मांगेंगी। सुहागिन महिलाएं इस दिन माता पार्वती, भगवान शिव, गणेश, कार्तिकेय और चंद्रमा की पूजा करती हैं। उसके बाद चंद्रमा का छलनी के अंदर से दर्शन करती हैं। इसके बाद पति के हाथ से जल पीकर अपना व्रत पूरा करती हैं। इस दौरान नई साड़ी और श्रृंगार व अन्य सामान की आवश्यकता होती है। इसके मद्देनजर बाजार में चारों तरफ खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है। बोली महिलाएं बीते साल की अपेक्षा इस बार साड़ियों में 20 से 25 फीसद की महंगाई मिल रही है। जिसकी वजह से घर का बजट गड़बड़ हो रहा है। लेकिन साल भर का त्योहार है उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

गीता देवी खरीदारी भी आवश्यक करवा चौथ में कई तरह के सामान खरीदना आवश्यक हैं। अब तीन दिन शेष रह गए हैं, इसलिए पहले से ही खरीदारी पूरी कर ले रहे हैं।

अर्चना त्रिपाठी लुभा रही हैं साड़ियां इस बार करवा चौथ पर्व को लेकर नए-नए डिजाइन की साड़ियां मिल रही है। जो महिलाओं को लुभा रही हैं। हालांकि दाम में भी बढ़ोतरी है लेकिन खरीदारी तो करनी ही पड़ेगी।

नीतू यादव मार्केट में खरीदारी करने में घंटों समय लग रहा है। नहर बाजार से लेकर सब्जी मंडी बाजार तक सभी दुकानों में भीड़ रहती है जिसकी वजह से खरीदारी के लिए थोड़ा परेशानी उठानी पड़ रही है।

लक्ष्मी दीक्षित

chat bot
आपका साथी