किशोरों की जिज्ञासाओं का समाधान कर रहा साथिया एप

जासं इटावा किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलावों के बीच किशोर-किशोरियों (10-19

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 06:26 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 06:26 PM (IST)
किशोरों की जिज्ञासाओं का समाधान कर रहा साथिया एप
किशोरों की जिज्ञासाओं का समाधान कर रहा साथिया एप

जासं, इटावा : किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलावों के बीच किशोर-किशोरियों (10-19 आयु वर्ग) के मन में अनेक तरह की जिज्ञासाओं और शंकाओं को लेकर अंर्तद्वंद चलता रहता है। उम्र के इस मोड़ पर संकोच और शर्म के चलते वह अपनी मुश्किलों को दूसरों से नहीं कह पाते हैं। ऐसे में कई बार वह गलत रास्तों पर भी चल पड़ते हैं। किशोर-किशोरियां अपनी इन्हीं मुश्किलों का घर बैठे समाधान पा सकें, इसको लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के तहत साथिया सलाह मोबाइल एप तैयार किया गया है।

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किशोर.किशोरियों के लिए छह प्राथमिकताओं-पोषाहार, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, गैर संचारी बीमारियां, मादक द्रव्यों का दुरुपयोग, मानसिक स्वास्थ्य, चोट एवं हिसा को शामिल किया गया है। जिला महिला अस्पताल की पीयर एजूकेटर प्रेमलता का कहना है कि इस एप में शारीरिक बदलाव, मानसिक स्थिति, भावनात्मक परिवर्तन, त्वचा संबंधी समस्या, पोषण आहार, यौन संबंधी, नशा, अधिकार, योजना और जीवन कौशल संबंधी प्रश्नों के समाधान दिए गए हैं। शर्म और संकोच के चलते जिन समस्याओं को दूसरों से साझा नहीं कर पाते हैं, उनकी जानकारी और समाधान इस एप से मिल जाता है।

आरकेएसके नोडल डा. यतेंद्र का कहना है कि साथिया सलाह एप के माध्यम से किशोर-किशोरियां अपनी उन समस्याओं का समाधान आसानी से पा रहे हैं, जिन्हें जिन समस्याओं को वह संकोचवश दूसरों से नहीं कह पाते हैं। वह बताते हैं कि स्मार्टफोन पर इसे प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। यह एक अच्छी पहल है, जिससे किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तन व भ्रांतियों को दूर किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी