महान विभूतियों का स्मरण राष्ट्र को बनाता मजबूत

जासं इटावा भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के सांस्कृतिक सप्ताह के प्रथम दिवस संस्कृत श्लोक पाठ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 06:26 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:20 PM (IST)
महान विभूतियों का स्मरण राष्ट्र को बनाता मजबूत
महान विभूतियों का स्मरण राष्ट्र को बनाता मजबूत

जासं, इटावा : भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के सांस्कृतिक सप्ताह के प्रथम दिवस संस्कृत श्लोक पाठ एवं भारत की महान विभूतियां प्रतियोगिता नारायण बैंकट हाल में हुई। संस्कृत मर्मज्ञ कैप्टन उपेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि भारत की महान विभूतियों का स्मरण हमारी पीढ़ी और देश को सु²ढ़ और सक्षम बनाता है। प्रांतीय प्रभारी सरल सामूहिक विवाह उमाकांत श्रीवास्तव ने कहा की देश के महान सपूतों की स्मृति और राष्ट्रप्रेम का संवर्धन और संस्कृति की रक्षा करना भारत विकास परिषद का मुख्य ध्येय है। भारत की महान विभूतियां प्रतियोगिता में प्रथम तथा द्वितीय स्थान अर्चना मेमोरियल इंटर कालेज के सादान एवं तेजस तथा तृतीय स्थान सेवन हिल्स स्कूल की आराधना तोमर एवं पुलिस माडर्न इंटर कालेज की नेहा ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। संस्कृत श्लोक कनिष्ठ वर्ग में प्रथम तथा द्वितीय स्थान अर्चना मेमोरियल इंटर कालेज की खुशी एवं प्राची ने प्राप्त किया तथा सेंट मेरी इंटर कालेज की मान्या तथा सेवन हिल्स स्कूल की मानसी कुशवाहा ने तृतीय स्थान संयुक्त रूप से प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में डीपीएस स्कूल की अनुष्का पालीवाल ने प्रथम स्थान, कृतिका सिंह ने द्वितीय स्थान, अर्चना मेमोरियल इंटर कालेज की अनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में सोनल द्विवेदी, हेमलता श्रीवास्तव, रमेश चौधरी, संरक्षक जगदीश नारायण पांडेय रहे। कार्यक्रम में हरिदत्त दीक्षित, सचिव केके त्रिपाठी, सांस्कृतिक सप्ताह कार्यक्रम संयोजक इंद्र नारायण पांडेय एवं संयोजिका पूनम तिवारी, संस्कृत श्लोक पाठ प्रतियोगिता के कार्यक्रम संयोजक डा. भूदेव प्रसाद मिश्र एवं प्रशांत दीक्षित, ओम नारायण शुक्ला, घनश्याम तिवारी, प्राचार्य महेश चंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार मिश्र आदि की उपस्थिति रही। संचालन प्रांतीय संरक्षक विवेक कुलश्रेष्ठ ने किया।

chat bot
आपका साथी