पंचायत चुनाव---मुकाबले को रोचक बना रहे राजनीतिक दलों के बागी

संवादसूत्र ऊसराहार ताखा ब्लाक के तीनों जिला पंचायत सदस्य पद पर राजनीतिक दलों के समर्थित प्रत्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 05:03 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 05:03 PM (IST)
पंचायत चुनाव---मुकाबले को रोचक बना रहे राजनीतिक दलों के बागी
पंचायत चुनाव---मुकाबले को रोचक बना रहे राजनीतिक दलों के बागी

संवादसूत्र, ऊसराहार : ताखा ब्लाक के तीनों जिला पंचायत सदस्य पद पर राजनीतिक दलों के समर्थित प्रत्याशियों को निर्दलीय टक्कर दे रहे हैं। ताखा द्वितीय सीट पर सर्वाधिक 27 निर्दलीय मैदान में हैं। राजनीतिक दलों के बागी भी मैदान में ताल ठोंककर मुकाबले को रोचक बना रहे हैं।

सबसे ज्यादा रोचक मुकाबला ताखा द्वितीय सीट पर होने की संभावना है। क्योंकि यहां जनपद में सबसे ज्यादा 31 प्रत्याशी मैदान में हैं। सपा प्रसपा के संयुक्त प्रत्याशी अजय पाल को सपा के ब्लाक अध्यक्ष अनुज यादव से कड़ी चुनौती मिल रही हैं। वहीं, भाजपा समर्थित संजू बाबू शाक्य के सामने उनके ही दल के गीतम पाल, राजा चौहान, दीपक नंदन चुनौती दे रहे हैं। हालांकि इन तीनों उम्मीदवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अजय धाकरे ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। ताखा प्रथम सीट से भी सपा बसपा कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों सहित पांच अन्य निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। हाल ही में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रदेश अध्यक्ष अजय गुल्लू ने सरसईनावर में नुक्कड़ सभा की है। ताखा तृतीय सीट से सांसद रामशंकर कठेरिया, प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव ने भी अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क किया है।

chat bot
आपका साथी