सपा से विलय या गठबंधन अखिलेश पर निर्भर : शिवपाल

संवादसूत्र बसरेहर (इटावा) प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह या

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 11:28 PM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 11:28 PM (IST)
सपा से विलय या गठबंधन अखिलेश पर निर्भर : शिवपाल
सपा से विलय या गठबंधन अखिलेश पर निर्भर : शिवपाल

संवादसूत्र, बसरेहर (इटावा) : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी के सपा में विलय या गठबंधन को लेकर कहा कि अब यह समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निर्भर होगा। अभी सपा संस्थापक नेताजी मुलायम सिंह यादव का जन्मोत्सव 22 नवंबर को सैफई में मनाना है। अखिलेश का चाचा हूं और सदैव रहूंगा। राजनीति में समय के साथ बदलाव होते हैं, इसमें कुछ भी स्थायी नहीं है।

शनिवार सुबह कस्बा बसरेहर स्थित मनभावती इंटर कालेज में कुछ देर के लिए रुके प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने दैनिक जागरण से बातचीत में कहा कि प्रसपा की ताकत का अहसास सभी ने सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा के दौरान कर लिया है। देश और प्रदेश से सांप्रदायिकता समाप्त करना प्राथमिकता है। इसके लिए सभी सेक्युलर दलों का एकजुट होकर विधानसभा 2022 का चुनाव जीतना जरूरी है। यहीं से केंद्र तक पहुंचने का रास्ता मिलेगा। ऐसा न होने पर सांप्रदायिक ताकतें और मजबूत होंगी। राजनीति में तंज और आक्रोश से कुछ नहीं होगा, चुनाव में प्रत्याशियों को जिताने की रणनीति काफी सोच-विचार कर तैयार करनी पड़ती है।

लोकतंत्र की जीत है कृषि कानूनों की वापसी

शिवपाल ने तीनों कृषि कानूनों की वापस पर कहा कि इस निर्णय से अभिमान चूर-चूर हुआ जबकि लोकतंत्र की बहुत बड़ी जीत हुई है। किसानों ने एकजुट होकर संघर्ष करके यह सफलता पाई है। सरकार ने गलती स्वीकारी है। सरकार आंदोलन में शहीद किसानों के परिवार को आर्थिक मदद देकर एक आश्रित को सरकारी नौकरी दे। इसी के साथ एमएसपी की गारंटी, बिजली व अन्य सुविधाओं को लेकर सरकार को नीति स्पष्ट करनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी