म्यूजिक चेयर रेस में प्रथम रहीं रागिनी

जासं इटावा समग्र शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के अंतर्गत समस्त विशिष्ट आवश्यकता वाले (दिव्यांग) ब

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 05:38 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 05:38 PM (IST)
म्यूजिक चेयर रेस में प्रथम रहीं रागिनी
म्यूजिक चेयर रेस में प्रथम रहीं रागिनी

जासं, इटावा : समग्र शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के अंतर्गत समस्त विशिष्ट आवश्यकता वाले (दिव्यांग) बच्चों के सामाजिक एवं मानसिक विकास के लिए तहसील स्तरीय स्पोटर्स इवेंट का आयोजन बीआरसी जसवंतनगर पर किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में महरून प्रथम, म्यूजिक चेयर रेस में रागिनी प्रथम, गुब्बारा फोड़ सीपी बच्चों में जानसन प्रथम और मानसिक मंद बच्चों में खुशी प्रथम रही।

जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) अर्चना सिन्हा एवं बीईओ जसवंतनगर प्रवीन कुमार द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ डायट प्राचार्य एसपी यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। दृष्टिबाधित बच्चों के लिए अनाज छूकर पहचानना, छड़ी दौड़, मूकबधिर बच्चों के लिए चित्रकला, नीबू चम्मच, कबड्डी, 100 मीटर दौड़, मानसिक मंद बच्चों के लिए 50 मीटर दौड़, गुब्बारा फोड़, म्यूजिक चेयर रेस, शारीरिक दिव्यांग बच्चों के लिए 50 मीटर दौड़, बहु दिव्यांग बच्चों हेतु गुब्बारा फोड़ आदि विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवंतनगर ब्लाक के विभिन्न गांवों से आए कुल 58 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया।

मेढ़क दौड़ में साहिल, नीबू चम्मच दौड़ बालिका वर्ग में नैंसी, बालक वर्ग में फरहान, साफ्ट बाल थ्रो बालक वर्ग में ध्रुव, बालिका वर्ग में ज्योति, बाची में आशीष, 50 मीटर दौड़ में प्रिस प्रथम रहे। डायट प्राचार्य द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

chat bot
आपका साथी