सपा सरकार में होगा समस्याओं का समाधान

संवादसूत्र महेवा डा. भीमराव आंबेडकर एवं डा. राममनोहर लोहिया के सपनों को पूरा करने

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 04:23 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 04:23 PM (IST)
सपा सरकार में होगा समस्याओं का समाधान
सपा सरकार में होगा समस्याओं का समाधान

संवादसूत्र, महेवा : डा. भीमराव आंबेडकर एवं डा. राममनोहर लोहिया के सपनों को पूरा करने और भर्ती, प्रोन्नति व ठेकेदारी में आरक्षण, एससीएसटी वर्ग के छात्रावासों का जीर्णोद्धार कराने तथा इस समाज के महापुरुषों का सम्मान और जीरो फीस की बहाली सहित अन्य समस्याओं का समाधान समाजवादी सरकार बनने पर ही संभव है। इसलिए समाज के सभी लोग आपसी भेदभाव भूलकर एकजुटता के साथ प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए अभी से जुट जाएं।

यह आह्वान समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा. राम करन निर्मल के नेतृत्व में गांव-गांव एससी संवाद कार्यक्रम के तहत तहसील भरथना क्षेत्र के ग्राम उझियानी व मल्हौसी में किया गया। सपा नेताओं ने भाजपा की जनता, किसान, दलित, पिछड़ा विरोधी तथा आरक्षण विरोधी नीतियों को उजागर करते हुए सभी से भाजपा की इन नीतियों एवं समाजवादी पार्टी द्वारा कराए गए विकास कार्यों एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जनसंवाद स्थापित करने पर जोर दिया। इसी के साथ दोनों स्थानों पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2022 में सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। लोवा प्रदेश महासचिव अमरेंद्र आर्य, सपा प्रदेश सचिव अनीता दिवाकर, जितेंद्र दोहरे, रवि शंकर यादव, कमलेश कठेरिया, भूपेन्द्र दिवाकर, राजमणि यादव, केपी सिंह चौहान, जीतू ठाकुर, राजीव चौधरी आदि ने लोगों से संवाद किया।

chat bot
आपका साथी