पटेल आजाद भारत के शिल्पकार थे

फोटो-23 संवादसूत्र बकेवर सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती लखना कस्बे सामाजिक वानिकी प्रभा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:09 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:09 PM (IST)
पटेल आजाद भारत के शिल्पकार थे
पटेल आजाद भारत के शिल्पकार थे

फोटो-23 संवादसूत्र, बकेवर : सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती लखना कस्बे सामाजिक वानिकी प्रभाग के तत्वावधान में परंपरागत तरीके से मनाई गई। जयंती समारोह में लोगों ने लौह पुरुष के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उपस्थित लोगों को राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने कि शपथ दिलाने के साथ पौधारोपण भी किया गया। आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अशोक चौबे ने कहा कि सरदार पटेल आजाद भारत के शिल्पकार थे। डीएफओ राजेश सिंह वर्मा, उपप्रभागीय वन अधिकारी संजय सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी विवेकानंद दुबे ने भी संबोधित किया। नगर पंचायत बकेवर कार्यालय में अध्यक्ष विनोद कुमार, अधिशासी अधिकारी अजय कुमार, सभासद अनिल तिवारी पप्पू, दया सागर, अवनीत ने माल्यार्पण किया। जनता कालेज बकेवर में प्राचार्य डा. नलिनी शुक्ला ने कहा कि पटेल सच्चे अर्थों में कुशल प्रशासक थे। संयोजक डा. जयोति मिश्र ने महर्षि बाल्मीकि व पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। डा. ज्योति भदौरिया, अश्वनी कुमार मिश्रा ने संबोधित किया। संचालन डा. दिव्य ज्योति मिश्रा ने किया।

chat bot
आपका साथी