ग्रुप डांस में प्रतिभा दिखाने का मिलेगा अवसर

जागरण संवाददाता इटावा इटावा महोत्सव में ग्रुप डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें ि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 05:36 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 05:36 PM (IST)
ग्रुप डांस में प्रतिभा दिखाने का मिलेगा अवसर
ग्रुप डांस में प्रतिभा दिखाने का मिलेगा अवसर

जागरण संवाददाता, इटावा : इटावा महोत्सव में ग्रुप डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। यह प्रतियोगिता 2 दिसंबर को सुबह 10 बजे से महोत्सव पंडाल में आयोजित की जाएगी।

ग्रुप डांस प्रतियोगिता के संयोजक पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य कैलाश यादव ने बताया कि महोत्सव पंडाल में होने वाली प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं इस प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इसके लिए विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से संपर्क किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में महोत्सव के मंच पर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को ग्रुप डांस में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उम्दा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में महोत्सव का मंच एक बड़ा मंच है और इस मंच पर विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

chat bot
आपका साथी