अब आप सुन सकेंगे विविध भारती, एफएम रिले केंद्र शुरू

जागरण संवाददाता इटावा केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आकाशवाणी के एफएम रिले क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 07:05 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 07:05 PM (IST)
अब आप सुन सकेंगे विविध भारती, एफएम रिले केंद्र शुरू
अब आप सुन सकेंगे विविध भारती, एफएम रिले केंद्र शुरू

जागरण संवाददाता, इटावा : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आकाशवाणी के एफएम रिले केंद्र का प्रसारण शुरू कर दिया गया है। यह प्रसारण 15 जुलाई से शुरू हो गया है। हालांकि इसका अभी औपचारिक उद्घाटन नहीं हुआ है। इस केंद्र के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सहित विविध भारती मुंबई के गाने व समाचार दिन भर सुने जा सकेंगे। यह 102.5 मेगा ह‌र्ट्ज पर उपलब्ध होगा। मंत्रालय द्वारा इटावा-ग्वालियर रोड पर काली वाहन मंदिर के पास यह केंद्र बनाया गया है। अभी यहां पर दो किलोवाट क्षमता का टॉवर लगाया गया है। इसकी रेंज 30 से 35 किमी तक है। आगे चलकर इसे बढ़ाकर कर 10 किलोवाट क्षमता का किया जाएगा। इसके लिए बड़ा टॉवर सितंबर माह तक लगाया जाना प्रस्तावित है। इसके बाद इसकी प्रसारण क्षमता बढ़कर 60 से 70 किमी हो जाएगी। केंद्र का प्रसारण प्रात: 5:55 बजे शुरू हो जाता है जो रात्रि 11:10 बजे तक चलता है।

मंत्रालय ने यहां पर चार तकनीशियन सतीश गर्ग, शैलेंद्र कुमार, दशरथ कुमार व बृजेश मिश्रा की तैनाती की है। कुछ और स्टाफ की भी तैनाती जल्द ही की जाएगी। केंद्र को आकाशवाणी के दिल्ली केंद्र से जोड़ा गया है और विविध भारती मुंबई के कार्यक्रम का प्रसारण किया जा रहा है। स्टूडियो की स्थापना भी जल्द होगी केंद्र में अभी केवल विविध भारती के कार्यक्रम का प्रसारण किया जा रहा है। जल्द ही यहां पर एक स्टूडियो की स्थापना का भी प्रस्ताव है। उसके बाद यहां के लोकल कार्यक्रमों का प्रसारण भी शुरू हो जाएगा। इसकी व्यवस्था केंद्र के निर्माण के समय की गई है। एफएम रिले केंद्र का प्रसारण शुरू कर दिया गया है। इटावा के आसपास के लोगों को विविध भारती मुंबई के कार्यक्रमों का प्रसारण सुनने को मिलेगा। जल्द ही केंद्र की क्षमता को और बढ़ाया जाएगा। केंद्र से 60-70 किमी क्षेत्र को कवर किया जाएगा। विजय बहादुर पटेल, निदेशक

अभियांत्रिकी आकाशवाणी केंद्र, कानपुर

chat bot
आपका साथी