अब ग्राम सचिवालय में बनेंगे अधिकांश प्रमाणपत्र

संवादसूत्र बकेवर अब ग्रामीणों को प्रमाणपत्र बनवाने के लिए ब्लाक तहसील व जिला मुख्यालय तक दौड़

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 07:28 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 07:28 PM (IST)
अब ग्राम सचिवालय में बनेंगे अधिकांश प्रमाणपत्र
अब ग्राम सचिवालय में बनेंगे अधिकांश प्रमाणपत्र

संवादसूत्र, बकेवर : अब ग्रामीणों को प्रमाणपत्र बनवाने के लिए ब्लाक, तहसील व जिला मुख्यालय तक दौड़ना नहीं पड़ेगा। योजना व ग्राम पंचायतों से जुड़े सभी कार्य तथा अन्य प्रमाणपत्र ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्थित ग्राम सचिवालय में ही उपलब्ध कराए जाएंगे। जिन ग्राम पंचायतों में सचिवालय नहीं बने हैं वहां जल्द बनाए जाएंगे। सचिवालय की कमान पंचायत सहायक संभालेंगे। तीन माह के अंदर सभी पंचायतों में ग्राम सचिवालय की स्थापना कर संचालन किया जाएगा। ग्राम सचिवालय में ग्राम सचिव, पंचायत सहायक, कंप्यूटर आपरेटर समेत अन्य कर्मियों के साथ बैठक कर पंचायतों के काम करेंगे। इससे ग्रामीणों को अफसरों व विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। महेवा ब्लाक में बने 91 ग्राम सचिवालय महेवा विकास खंड में कुल 91 ग्राम पंचायत हैं, जिसमें 70 फीसद से अधिक ग्रामों में ग्राम सचिवालय बने हैं। शेष पंचायतों पर ग्राम सचिवालय बनाने का कार्य जारी है। अब सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन नहीं बन सके जो बने हैं और वे कर्मी व संसाधनों के अभाव में अधूरे हैं। इसके लिए शासन ने जोर दिया है कि तीन माह के अंदर शेष ग्राम पंचायतों में सचिवालय तैयार कर सभी में नियुक्ति कर संसाधन जुटाकर संचालन करना है। बीसी सखी व जनसेवा केंद्र की सुविधा ग्राम सचिवालय में आनलाइन काम के लिए जनसेवा केंद्र भी खोला जाएगा। इससे योजनाओं के आवेदन वहीं से किए जाएंगे। बीसी सखी की भी सुविधा मिलेगी, जो महिलाओं के बैंक संबंधी काम करेंगी। ये होंगे मुख्य काम पेंशन, आवास, इज्जतघर कार्य, आय, जाति, मूल निवास तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, मनरेगा जाबकार्ड, स्वयं सहायता समूह के काम, खसरा, खतौनी अभिलेखों में सुधार तथा योजनाओं के लिए आनलाइन आवेदन करना आदि सरकारी कार्य होंगे।

ग्राम सचिवालय का संचालन तीन माह के अंदर करना है। नए व पुराने भवन तैयार कर कर्मियों की नियुक्ति की जानी है। इससे ग्रामीणों के सभी काम वहीं होंगे, ब्लाक व मुख्यालय तक नहीं आना पड़ेगा।

श्याम वरन राजपूत

एडीओ पंचायत

chat bot
आपका साथी