दीपावली से छठ पर्व तक ट्रेनों में नो-एंट्री

जागरण संवाददाता इटावा दीपावली से लेकर छठ पर्व तक यानी दो से 13 नवंबर तक अधिकांश यात्री

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 06:15 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 06:44 PM (IST)
दीपावली से छठ पर्व तक ट्रेनों में नो-एंट्री
दीपावली से छठ पर्व तक ट्रेनों में नो-एंट्री

जागरण संवाददाता, इटावा : दीपावली से लेकर छठ पर्व तक यानी दो से 13 नवंबर तक अधिकांश यात्री ट्रेनों में नो-एंट्री की हालत हो गई है। कोरोना संक्रमण के चलते है। एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल से लेकर एसी तक सभी क्लास में आरक्षित टिकट होने पर ही यात्रा कर सकते हैं। इस दौरान अधिकांश ट्रेनों की वेटिग भी फुल हो गई है। इससे लोगों को यातायात के अन्य संसाधनों से सफर करके पर्व मनाना पड़ेगा।

इटावा जंक्शन पर ठहराव करने वाली अभी दोनों ओर से 68 यात्री ट्रेनों का परिचालन हो रहा है जिनमें चार ट्रेनें लिक और मेमू हैं। एक से तीन नवंबर तक दिल्ली की ओर से जबकि सात से 13 नवंबर तक बिहार से दिल्ली की ओर आवागमन करने वाली अधिकांश ट्रेनों में हाउसफुल का बोर्ड लग गया है। पर्व पर स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं इनमें तीन ट्रेनों का मार्ग आगरा होकर अहमदाबाद तक है जो इस क्षेत्र के लिए कारगर सिद्ध नहीं हो रही है, कई स्पेशल ट्रेनों का जंक्शन पर ठहराव सुनिश्चित नहीं किया गया है। स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना ने बताया कि जंक्शन पर ठहराव करने वाली अधिकांश ट्रेनों में आरक्षित टिकटों की बिक्री पूर्ण हो चुकी है। दीपावली-छठ पर्व पर ऐसी स्थिति होती है लेकिन इस साल स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई हैं जिससे यात्रियों को सफर सुविधा मिल जाएगी।

यात्री ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति

- स्वर्ण शताब्दी 125 वेटिग

- रिवर्स शताब्दी 134 वेटिग

- कालका नेताजी 139 वेटिग

- वैशाली सुपरफास्ट 106 वेटिग

- महानंदा एक्सप्रेस 218 वेटिग

- मगध एक्सप्रेस 210 वेटिग

- आम्रपाली एक्सप्रेस वेटिग फुल

- पूर्वा एक्सप्रेस वेटिग फुल

- कैफियत एक्सप्रेस वेटिग फुल

chat bot
आपका साथी