गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव में उमड़ा आपसी भाईचारा

जागरण संवाददाता इटावा मानवता के उपासक गुरुनानक देव का जन्मदिवस प्रकाशोत्सव के रूप में मन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 11:11 PM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 11:11 PM (IST)
गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव में उमड़ा आपसी भाईचारा
गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव में उमड़ा आपसी भाईचारा

जागरण संवाददाता, इटावा : मानवता के उपासक गुरुनानक देव का जन्मदिवस प्रकाशोत्सव के रूप में मनाया गया इसमें आपसी भाईचारा जमकर उमड़ा। शहर में श्री गुरुतेग बहादुर साहिब गुरुद्वारा सुबह से देर रात तक गुरूवाणी, वाहे गुरू-वाहे गुरू तथा आतिशबाजी के धमाकों से गूंजता रहा। मनोहारी विद्युत सजावट ने सभी को मंत्रमुग्ध किया। सभी वर्ग के लोगों ने प्रेमभाव प्रदर्शित करते हुए एक साथ लंगर छककर आपसी भाईचारा-एकता का संदेश दिया। श्रीगुरुनानक देव के जन्मोत्सव को प्रकाशोत्सव पर्व के रूप में मनाया जाता है। इसको धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाने की तैयारियां बीते कई दिनों से की जा रही थी। प्रभातफेरी, सबद कीर्तन के साथ अखंड पाठ जारी था, इसका नजारा शुक्रवार को गुरुद्वारा पर बिजली की भव्य सजावट से नजर आया। सुबह से जारी अखंड पाठ के समापन के पश्चात गुरुद्वारा कमेटी अध्यक्ष सरदार तरनपाल सिंह कालड़ा ने कहा कि गुरु नानकदेवजी ने समानता का रास्ता बनाया था हम सभी उसी मार्ग पर चलकर मानवता और आपसी समरसता को बढ़ावा दे रहे हैं। मुख्य ग्रंथी भाई गुरदीप सिंह ने कहा कि गुरुनानक देवजी का पैगाम जन-जन एवं संपूर्ण विश्व कल्याण के लिए था, हम सभी को गुरुओं के बताए मार्ग पर चलना चाहिए।

प्रकाशोत्सव में सदर विधायक सरिता भदौरिया शामिल हुईं जिनका कमेटी की ओर से शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। सदर विधायक ने कहा कि सिख समाज मानव जगत की सेवा विशेष लंगर चलाकर अपनी पहचान पूरी दुनिया में बना चुका है। हाल ही में सपा में शामिल हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी, अतुल आक्रोश तथा राकेश यादव ने गुरुद्वारा आकर मत्था टेका। गुरु पर्व पर गुरुद्वारा में मत्था टेकने वालों का सिलसिला काफी देर तक चला, बच्चों सहित महिलाओं के आने से हर्षोल्लास का माहौल रहा। समापन बेला पर कमेटी अध्यक्ष सरदार तरनपाल सिंह कालड़ा, मनदीप सिंह कालड़ा, जसवीर सिंह पप्पी, त्रिलोचन सिंह मोगा, चरनजीत सिंह काका, सतनाम सिंह अरोरा, राजा साहनी, कुलवंत सिंह ने सभी श्रद्धालुओं, अखंड पाठ की सेवा करवाने वाले परिवारों, प्रभातफेरी की सेवा करने वाले परिवारों तथा समूह साध संगत का सहयोग करने वालों तथा शबद गायन करने वाले बच्चों को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया। गुरुपर्व की बधाई देते हुए सभी का हार्दिक आभार जताया। झूलेलाल मंदिर पर भी मनाई जयंती

शहर में रेलवे बजरिया स्थित सिधी कालोनी झूलेलाल मंदिर पर भी गुरु नानक जयंती के पर्व पर गुरुपाठ, शबद-कीर्तन करके दोपहर में अरदास करके भंडारा कराया गया। सिधी समाज के लोगों ने श्रद्धाभाव से आयोजन में भाग लिया। मंदिर समिति अध्यक्ष लाली भाई ने सभी का आभार जताया। फत्तूराम भोजवानी, पप्पन सिधी, कमला भोजवानी, लक्ष्मी, रोशनी, मोना बुलानी, सिमरन, ज्योति, जेमू भाई, मनोज तोलानी, हरि बुलानी, गुरुमुख लेखवानी, गोपाल कुकरेजा आदि ने भंडारा में सहयोग किया।

मानवता का दिया संदेश

इकदिल : गुरुनानक जी ने समाज को मानवता का संदेश देते हुए प्राणि मातृ की रक्षा का आह्वान किया था ।

गुरुनानक जयंती पर सेवाश्रम महिला मोर्चा के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेवाश्रम महिला मोर्चा जिलामंत्री डिम्पल दुबे, जिला प्रभारी सोशल मीडिया प्राची सक्सेना, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा वीके साधना, पूर्व नगर उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने प्रमुख रूप से गुरुनानक जी के जीवन पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के आरंभ में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने गुरुनानक जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

chat bot
आपका साथी