विकास दीपोत्सव की तैयारी में जुटी नगर पालिका परिषद

जागरण संवाददाता इटावा शासन के निर्देश एवं जिलाधिकारी की संस्तुति पर 2

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 06:19 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 06:42 PM (IST)
विकास दीपोत्सव की तैयारी में जुटी नगर पालिका परिषद
विकास दीपोत्सव की तैयारी में जुटी नगर पालिका परिषद

जागरण संवाददाता, इटावा : शासन के निर्देश एवं जिलाधिकारी की संस्तुति पर 28 अक्टूबर से महोत्सव पंडाल में शासन द्वारा नामित विकास दीपोत्सव की तैयारियां की जा रही हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए महोत्सव गेट के सामने मैदान में झूले लगाए जा रहे हैं।

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि इस विशाल मेला का नाम विकास दीपोत्सव शासन से नामित किया गया है। इस पंडाल के अंदर 131 दुकानें तैयार की जा रही हैं। अगर कारोबारी बढ़ते हैं तो दुकानों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। किसी भी कारोबारी को निराश नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस विकास दीपोत्सव मेला में लोगों को रोजगार से जुड़ने तथा बेरोजगारों को रोजी कमाने के अवसरों की जानकारी स्टालों के माध्यम से मिल सकेगी। बच्चे भी विभिन्न प्रकार के झूलों का आनंद ले सकेंगे। सरकार के निर्देश पर इस तरह का यह पहला आयोजन हो रहा है।

इस अवसर पर सहायक अभियंता नगर पालिका रमाशंकर राम, मुख्य सफाई निरीक्षक ब्रम्हपाल सिंह, नत्थी लाल यादव उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी