तीन लाख 40 हजार लोगों तक पहुंचा मिशन शक्ति अभियान

जागरण संवाददाता इटावा जनपद में मिशन शक्ति अभियान तीन लाख 40 हजार लोगों तक पहुंचा है। इस

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 05:39 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 05:39 PM (IST)
तीन लाख 40 हजार लोगों तक पहुंचा मिशन शक्ति अभियान
तीन लाख 40 हजार लोगों तक पहुंचा मिशन शक्ति अभियान

जागरण संवाददाता, इटावा : जनपद में मिशन शक्ति अभियान तीन लाख 40 हजार लोगों तक पहुंचा है। इस अभियान से महिला-पुरुष व बच्चों को जोड़ा गया है। यह जानकारी जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान 17 अक्टूबर से शुरू हुआ है और आगामी 25 अप्रैल तक चलेगा। अभी यह नौ दिन तक चला है आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा बनायी जा रही है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 68 हजार 553 पुरुष, 81 हजार 308 महिलाएं, 99 हजार 30 पुरुष बच्चे, 91 हजार 484 महिला बच्चों को इस कार्यक्रम से नौ दिन के अभियान में जोड़ा गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि आने वाले दिनों में महिला सुरक्षा संबंधी मामलों का निस्तारण तेजी के साथ कराया जाएगा। महिलाओं के जो मामले पुलिस व न्यायालय में लंबित हैं उसके निस्तारण के लिए तेजी से कार्रवाई की जाएगी। इस पर जनपद न्यायाधीश व एसएसपी से वार्ता की गई है। सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। महिलाओं के स्वावलंबन के लिए काम किया जाएगा। इसके लिए महिलाएं आगे आयें और अपने निर्णय स्वयं लें ताकि वह आर्थिक रूप से संपन्न हो सकें। कोविड में लापरवाही न बरतें लोग जिलाधिकारी ने कहा कि आने वाले दिनों में कोविड-19 के संक्रमण को लेकर जनपद के लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। जनपद का रिकवरी रेट इस समय 95 फीसद है। लोगों को आने वाले त्योहार व शादियों में सावधानी बरतनी होगी। अभी तक कोरोना को लेकर लोगों ने जो सजगता दिखायी है वह काबिले तारीफ है आगे भी ऐसा रहेगा तो जनपद शीघ्र ही संक्रमण मुक्त हो जाएगा। दिसंबर में नहीं होगा इटावा महोत्सव जिलाधिकारी ने कहा कि इटावा महोत्सव के होने की संभावना फिलहाल दिसंबर में नहीं दिख रही है। अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है लेकिन जो हालात है वह होने के नहीं लग रहे हैं लेकिन अगर माहौल बदलता है तो इटावा महोत्सव को जनवरी या फरवरी में भी कराया जा सकता है। धान खरीद को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बासमती चावल की खरीद सरकार ने इस साल से बंद कर दी है। अभी केवल मोटा धान खरीदा जा रहा है जो मंडियों में बहुत कम मात्रा में आ रहा है। किसानों से कहा गया है कि मंडियों में मोटा धान लेकर आएं। इस अवसर पर जिला प्रोवेशन अधिकारी प्रशांत कुमार सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी