इटावा से लापता लड़कियों का पता चला, तीन बहनों में मंझली ने मुंबई से पिता को फोन कर कहा खाते में रुपये डाल दो

इटावाजेएनएन इटावा से लापता तीन लड़कियों सहित चार के मुंबई में होने की जानकारी मिली है। ल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 09:39 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 09:39 PM (IST)
इटावा से लापता लड़कियों का पता चला, तीन बहनों में मंझली ने मुंबई से पिता को फोन कर कहा खाते में रुपये डाल दो
इटावा से लापता लड़कियों का पता चला, तीन बहनों में मंझली ने मुंबई से पिता को फोन कर कहा खाते में रुपये डाल दो

इटावा,जेएनएन : इटावा से लापता तीन लड़कियों सहित चार के मुंबई में होने की जानकारी मिली है। लापता बहनों में मंझली बहन ने बुधवार को अपने पिता को फोन कर कहा कि पापा, हम परेशान हैं..हम तीनों बहनें मुंबई आ गई हैं..बड़ी बहन के खाते में एक हजार रुपये डाल दो..।

इस फोन के बाद करीब साठ घंटों से लापता लड़कियों की तलाश में लगी पुलिस ने कुछ राहत की सांस ली है। पुलिस सूत्रों की मानी जाए तो बुधवार सुबह 16 साल की मंझली बेटी ने कृषि इंजीनियरिग में गार्ड पिता को मोबाइल फोन पर कॉल करके सुबकते हुए पैसे डालने का आग्रह किया था। गार्ड के मुताबिक मझली बेटी ने किसी के मोबाइल फोन से कॉल की थी। उसकी तरफ से सिर्फ इतनी बात कही गई और कॉल कट गई। दोबारा बात नहीं हो सकी।

गार्ड की तीन बेटियां और कृषि इंजीनियरिग कालेज के परिक्षेत्र परिसर में ही रहने वाले मजदूर की एक बेटी सोमवार सुबह 10 बजे से लापता हैं। इस प्रकार उनको लापता हुए बुधवार रात 10 बजे तक 60 घंटे गुजर चुके थे। गार्ड की तीनों बेटियां घर से स्कूल जाने की कहकर निकली थीं और उनके साथ मजदूर की भी बेटी थी चली गई थी। उनका पता लगाने के लिए पुलिस की चार टीमें सोमवार की रात सूचना मिलने के बाद से ही सक्रिय हैं। पुलिस के दावे पर यकीन किया जाए तो चारों का पता लग गया है। वे मुंबई में हैं। उनको इटावा लाने के लिए टीम गई है। सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक अंजन कुमार सिंह ने बताया कि तीन बहनों सहित चारों लड़कियों का मुंबई में होना ट्रेस हुआ है। तीनों बहनें अपने माता-पिता से किसी बात से नाराज होकर घर से चली गई थीं। चारों लड़कियों में एक बालिग जबकि तीन नाबालिग हैं।

chat bot
आपका साथी