जाम में फंसा मंत्री का काफिला, पुलिस का छूटा पसीना

हसंवाद सूत्र बसरेहर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के रास्ते उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का काफिला जैसे ही ग्वालियर-बरेली हाईवे पर दो किलोमीटर लंबाई में स्थापित कस्बा बसरेहर में पहुंचा तो काफिला जाम में बुरी तरह से फंस गया। यह हालात देख पुलिस का पसीना छूट गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 09:41 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 06:05 AM (IST)
जाम में फंसा मंत्री का काफिला, पुलिस का छूटा पसीना
जाम में फंसा मंत्री का काफिला, पुलिस का छूटा पसीना

संवाद सूत्र, बसरेहर : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के रास्ते उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का काफिला जैसे ही ग्वालियर-बरेली हाईवे पर दो किलोमीटर लंबाई में स्थापित कस्बा बसरेहर में पहुंचा तो काफिला जाम में बुरी तरह से फंस गया। यह हालात देख पुलिस का पसीना छूट गया। पुलिस प्रशासन ने वाहन सवार लोगों को दाएं बाएं करके मंत्री के काफिले को निकालने का प्रयास किया। जिसमें करीब दो किलोमीटर की दूरी तय करने में 45 मिनट से ज्यादा का समय व्यतीत हो गया। जब मंत्री का काफिला निकल गया तब पुलिस प्रशासन ने चैन की सांस ली। बताते चलें कि ग्वालियर-बरेली हाईवे पर दो किलोमीटर की लंबाई में स्थापित कस्बा में करीब एक हजार से अधिक दुकानें दोनों तरफ बनी हुई है, दुकानों के आगे सामान सजाया जाता है। इसके अलावा काफी संख्या में हथठेले चलते हैं और फुटपाथ पर बाजार सजाया जाता है। इसके अलावा आसपास के क्षेत्र के हजारों लोग यहां सुबह से शाम तक बाजार करने आते हैं। कस्बे से निकलने वाले भारी वाहन व आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चढ़ने वाले वाहन अक्सर फंस जाते हैं। आए दिन जाम इतना विकराल रूप धारण कर लेता है कि कई घंटे तक लोग जाम में फंसे रहते हैं। इसके बावजूद प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

chat bot
आपका साथी