योगी सरकार में कानून व्यवस्था एकदम दुरुस्त

संवादसूत्र बकेवर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि प्रदेश की जनता जोड़

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 07:26 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 07:26 PM (IST)
योगी सरकार में कानून व्यवस्था एकदम दुरुस्त
योगी सरकार में कानून व्यवस्था एकदम दुरुस्त

संवादसूत्र, बकेवर : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि प्रदेश की जनता जोड़ी पसंद अथवा नापसंद करती है। प्रदेश की जनता ने बुआ भतीजे की जोड़ी को नापसंद कर दिया। उसको अब योगी मोदी की जोड़ी पसंद है। जनता जान चुकी है कि विकास के जो नए आयाम मोदी और योगी की सरकार में स्थापित किए गए हैं, अब तो किसी सरकार में उतना विकास नहीं हुआ।

वाजपेयी कस्बा लखना में रविशंकर शुक्ल के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। वह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था खराब होने की बात वो करते हैं, जिनकी सरकार में उनका एक विधायक घोड़े पर बैठकर रेलवे स्टेशन पर जाता था। योगी सरकार में कानून व्यवस्था एकदम दुरुस्त है। अपराधी या तो जेल में है या ऊपर पहुंचा दिए गए। जबकि पहले की सरकार में अपराधियों को प्रश्रय दिया जाता था।

लखीमपुर खीरी की घटना में उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच चल रही है, जो भी दोषी होगा कार्रवाई होगी। किसानों को मारने और भाजपा कार्यकर्ताओं मारने वाले जो दोषी होंगे उनको दंड मिलेगा। मंत्री के बेटे को भी जेल जाना पड़ा है। कुछ लोग किसानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं, लेकिन किसान को अपना हित पता है। इसलिए कोई किसान आंदोलन नहीं कर रहा।

इस मौके पर सासंद डा. रामशंकर कठेरिया, विधायक सावित्री कठेरिया, जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, सुबोध तिवारी, रामकुमार त्रिपाठी, विमल भदौरिया, इरशाद अली टिकू, सीपू चौधरी, प्रशांत राव चौबे, राजेंद्र त्रिपाठी, अभिषेक शुक्ला, कृष्ण शंकर शुक्ला, जग्वेंद्र सिंह, पूर्व प्राचार्य डा. सीताराम त्रिपाठी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी