बारिश के बाद टपकने लगे कच्चे-पक्के मकान

संवादसूत्र बकेवर क्षेत्र गरीबी रेखा से नीचे रह रहे लोगों के लिए सावन माह की बारिश कई

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 05:41 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 06:44 PM (IST)
बारिश के बाद टपकने लगे कच्चे-पक्के मकान
बारिश के बाद टपकने लगे कच्चे-पक्के मकान

संवादसूत्र, बकेवर : क्षेत्र गरीबी रेखा से नीचे रह रहे लोगों के लिए सावन माह की बारिश कई परेशानियां लेकर आई है। क्षेत्र में कच्चे-पक्के सभी प्रकार के मकान टपकने लगे हैं। पानी से सामान बचाने के लिए त्रिपाल व मोमजामा अन्य सामान लेने के लिए लखना बाजार दौड़ रहे हैं। इकनौर के रामसिंह ने बताया कि उनके कच्चे मकान टपकने लगे हैं। घर के भीतर रखा सामान भी खराब होने लगा है। अगर बारिश बंद नहीं हुई तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। बारिश के चलते सुचेरा, नगला कले, नंदगवा, लखनपुरा सहित बीहड़ क्षेत्र की सड़क पर कई जगहों पर मलबा गिरने फिसलन हो गई है। लगातार हो रही बारिश से धान की फसल छोड़कर अन्य फसलों को काफी नुकसान हुआ है। धड़ाधड़ ढह रहे हैं घर मंगलवार को बारिश थमने के बाद अब भी कच्चे मकानों के धड़ाधड़ ढहने का सिलसिला जारी है। लखना नगर के समीप ग्राम मानपुरा की सोनकली पत्नी स्वर्गीय बाबू राम स्वजन सहित अंदर के कमरे में थे, दो कच्ची कोठरी व बरामदा ढह गया। तेज आवाज होने पर पड़ोसी एकत्र हो गए। कोठरी के मलबे में खाद्यान्न, कपड़े, बर्तन आदि गृहस्थी का सामान दबकर बर्बाद हो गया। गनीमत रही कि घर में कोई नहीं था। लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुरा के शीतल का पूरा कच्चा मकान ढह जाने से उसका सारा सामान नष्ट हो गया। अब परिवार सहित पॉलीथिन तानकर खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हुआ। बारिश का पानी बना मुसीबत संवादसूत्र, महेवा : ब्लाक महेवा क्षेत्र के कस्बा एवं ग्रामीण अंचलों में बारिश का पानी अब मुसीबत बन गया है। कई खेत पानी से घिर गए। अहेरीपुर, बहेड़ा, लीटेपुर, ढकाताल, बराऊख, गौतमपुर, मतरामपुरा, रमपुरा, राहतपुर, मुकुट पुर सहित कई गांवों में धान की फसल पानी से डूब गई है मुख्य मार्ग भी पानी से डूबे नजर आ रहे हैं। जिस कारण वाहन सवारों को परेशानी हुई। ग्रामीण क्षेत्र का जनजीवन बुरी तरह परेशान है लेकिन कोई अधिकारी इस ओर कोई तवज्जो नहीं दे रहा है। आंगनबाड़ी का गिरा मकान ग्राम लालपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शशि देवी पत्नी अभय पाल सिंह गांव में ही घर कच्चा है जो बीते कई दिनों से जारी बारिश के चलते मंगलवार की सुबह भरभराकर गिर पड़ा। जिससे मलबे में दबकर गृहस्थी का सामान सहित अन्य कीमती चीजें नष्ट हो गई।

कच्चा मकान गिरने से मवेशी मरे इटावा : लगातार बारिश के चलते सिविल लाइन क्षेत्र के अड्डा जुहाना में रामदास के दो मवेशियों की मौत हो गई। उसने बताया कि मवेशी उसकी आय का साधन थे और वह उन्हीं की दम पर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। रामदास ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आर्थिक सहायता की मांग की है।

chat bot
आपका साथी