जमीन के विवाद में भतीजे को मार डाला

संवाद सहयोगी जसवंतनगर भगवानपुरा गांव में जमीन के विवाद को लेकर युवक पर उसके चाचाओं ने

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 06:11 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 07:24 PM (IST)
जमीन के विवाद में भतीजे को मार डाला
जमीन के विवाद में भतीजे को मार डाला

संवाद सहयोगी, जसवंतनगर : भगवानपुरा गांव में जमीन के विवाद को लेकर युवक पर उसके चाचाओं ने विवादित जमीन पर बाइक खड़ी करने को लेकर कुल्हाड़ी और सरिया से हमला कर दिया। हमले में गंभीर युवक को स्वजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। स्वजन ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 23 वर्षीय लाल सिंह पुत्र मेघ सिंह का परिवारिक चाचाओं से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार की रात करीब आठ बजे लाल सिंह अपनी बाइक से घर लौटा और बाइक को विवादित जगह पर खड़ी कर घर के अंदर चला गया। कुछ समय बाद लाल सिंह के बड़े भाई गौतम से चाचा नाहर सिंह आदि से विवाद होने लगा तो लाल सिंह अपने भाई को घर के अंदर ले आया औऱ बाइक को घर के अंदर रखने लगा। उसी समय करीब रात 11 बजे लाल सिंह को नाहर सिंह व उसके भाई आदि ने पकड़ कर सरिया व कुल्हाड़ी से उस पर प्रहार करके लहूलुहान कर दिया। घर के बाहर तड़प रहे गंभीर घायल लाल सिंह की चीख-पुकार सुनकर स्वजन उसको तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने स्थिति ठीक बताते हुए वापस घर भेज दिया। हालत ज्यादा बिगड़ने पर पुलिस को सूचना देकर घायल को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर करने पर स्वजन प्राइवेट अस्पताल ले गए, वहां पर मना करने के बाद जिला अस्पताल सुबह 8.20 बजे ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक नवरत्न गौतम घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी ली। मेघ सिंह ने करन सिंह और उसके तीन पुत्रों भगता, नाहर सिंह व लवकुश के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है। चार माह पहले हुई थी शादी लाल सिंह की शादी चार माह पूर्व ही हुई थी। वह छह भाईयों में पांचवें नंबर का था। सबसे बड़ा भाई नरोत्तम, दूसरा भाई गौतम, तीसरा भाई प्रथमा, चौथा प्रीतम, छठवां टीकाराम है। पूरा परिवार मजदूरी कर पेट पालता है। इनके पास मात्र दो बीघा जमीन है।

दुष्कर्म में सजा काट चुका नाहर हत्या में आरोपित किया गया नाहर सिंह पुत्र करन सिंह बंजारा दुष्कर्म करने के आरोप में पांच वर्ष की सजा काटकर एक माह पूर्व ही आया था। वह काफी दबंग विवादित व्यक्ति है। घटना के बाद से सभी आरोपित फरार हैं। मामला आठ बीघा का एसएसपी डा. ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि भगवानपुरा गांव में बंजारा जाति के लोग रहते हैं। यहां के निवासी मेघ सिंह संत हो गए हैं। उनके नाम आठ बीघा जमीन है। उन्हीं के भाई यह जमीन अपने नाम लिखाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण भी किया और स्वजन से संवाद कर आरोपितों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने का भरोसा दिया।

chat bot
आपका साथी