कवि सम्मेलन मेंकविता तिवारी व अशोक चक्रधर देंगे प्रस्तुति

जागरण संवाददाता इटावा इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी के तत्वावधान में शनिवार की रात 8 बजे से

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 10:21 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 10:21 PM (IST)
कवि सम्मेलन मेंकविता तिवारी व अशोक चक्रधर देंगे प्रस्तुति
कवि सम्मेलन मेंकविता तिवारी व अशोक चक्रधर देंगे प्रस्तुति

जागरण संवाददाता, इटावा : इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी के तत्वावधान में शनिवार की रात 8 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इसका उद्घाटन न्याय मूर्ति करुणानंद वाजपेई, पीठसीन उप्र औद्योगिक न्यायाधिकरण प्रयागराज करेंगे । इस वर्ष पहली बार देश की जानीमानी ओज की कवयित्री कविता तिवारी अपनी कविताओं की छटा बिखेरेंगी।

पत्रकारों को जानकारी देते हुए संयोजक शांति स्वरूप पाठक एवं उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ ने बताया कि इस वर्ष कवि सम्मेलन की व्यवस्थाएं चाक चौबंद की गई हैं।

हास्य-व्यंग्य के कवि डॉ. अशोक चक्रधर दिल्ली, जानी वैरागी, धार मध्य प्रदेश, लटूरी लट्ठ टूंडला तथा ओज के कवियों में मदन मोहन समर भोपाल, कविता तिवारी नोएडा, कमलेश शर्मा इटावा के साथ गीत के जाने माने हस्ताक्षर डॉ. कीर्ति काले दिल्ली, बलराम श्रीवास्तव मैनपुरी, प्रतीक चौहान इंदौर की कविताओं से वाणी पुत्र श्रोताओं को सराबोर करेंगी। संचालन डॉ. शिवओम अंबर फर्रुखाबाद करेंगे।

महोत्सव पंडाल में कैलाश खेर के गीतों का जलवा कल

महोत्सव समिति के जनरल सेक्रेटरी उपजिलाधिकारी सदर सिद्धार्थ ने बताया कि इस वर्ष कड़ी सुरक्षा के साथ महोत्सव पंडाल में 28 फरवरी की रात देश के जाने-माने गायक कैलाश खेर अपनी टीम के साथ गीतों की गंगा प्रवाहित करेंगे।

भारत बंद का फरमान रहा बेअसर

जागरण संवाददाता, इटावा : दिल्ली में आंदोलनरत किसान नेताओं ने शुक्रवार को भारत बंद का फरमान किया था। सपा के गृह जनपद में इस फरमान का कोई असर नजर नहीं आया। रेलवे स्टेशन हो या अन्य सार्वजनिक स्थान सभी जगह आम दिनों की भांति कार्य होता दिखा। बाजार भी पूर्णरूपेण खुले हुए थे। मंडी में भी किसानों को सब्जियां व अन्य उत्पाद बेचते हुए देखा गया। सड़कों पर रोजाना की तरह यातायात की धमाचौकड़ी नजर आई। पुलिस फोर्स भी आम दिनों की तरह ड्यूटी करती नजर आई।

::::

chat bot
आपका साथी