2022 में जनसत्ता दल 100 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगा

जागरण संवाददाता इटावा जनसत्ता दल प्रदेश की जनता का संभावनाओं का दल है। आगामी 2022 के विध

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 07:25 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 07:25 PM (IST)
2022 में जनसत्ता दल 100 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगा
2022 में जनसत्ता दल 100 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगा

जागरण संवाददाता, इटावा : जनसत्ता दल प्रदेश की जनता का संभावनाओं का दल है। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में जनसत्ता दल 100 से अधिक सीटों पर विधानसभा का चुनाव लड़ाएगी। यह बात जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह ने कही। जनसेवा संकल्प यात्रा लेकर जिले में पहुंचे रघुराज प्रताप सिंह का अनंतराम से लेकर महेवा, बकेवर, इटावा शहर में स्वागत किया गया।

पक्का बाग, मानिकपुर मोड़ पर उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए यह यात्रा निकाली गई है। आगामी विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर पार्टी प्रत्याशी उतारेगी। वे अकेले चुनाव लड़ेंगे। किसी से गठबंधन नहीं होगा। यदि गठबंधन की स्थिति आती है तो अवगत कराया जाएगा। अन्य दलों में व जनसत्ता दल में बड़ा अंतर है। वे जब अस्तित्व में आए तो उनकी विधानसभा में कोई सीट नहीं थी। उनका अनुभव 28 वर्ष का है। वे निर्दलीय तौर पर विधान सभा में पहुंचे।

उन्होंने कहा कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव व प्रसपा नेता शिवपाल सिंह यादव से उनके अच्छे संबंध हैं। मुलायम सिंह यादव बड़े दिल के नेता हैं। जब मायावती ने उन पर पोटा लगाकर कानून का दुरुपयोग किया था, तब नेता जी मुलायम सिंह यादव ने अपनी सरकार आने पर उन पर लगे सभी फर्जी मुकदमे वापस लेकर उनका सम्मान ही नहीं बढ़ाया था बल्कि उत्तर प्रदेश के नौजवानों की हौसला अफजाई की थी। इस कार्य के लिए हम उनके आजीवन ऋणी हैं। समाजवादीगण में प्रत्याशियों की जीत के लिए जनता से आशीर्वाद लेने आए हैं।

कचहरी परिसर के बाहर डीबीए अध्यक्ष अनिल गौर, महामंत्री देवेंद्र पाल, हैप्पी ठाकुर, मोहित भदौरिया, सौरभ गौर, सुभाष यादव, मानवेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह चौहान, सुबोध यादव, अक्षय भदौरिया, सर्वेश चौहान, विनय सिंह चौहान, बंटू चौहान, जय कुशवाह, कौशलेंद्र तौमर, अभिनेंद्र चौहान, विनय भदौरिया, गोलू भदौरिया, सोनू ठाकुर, बापू सुहेल सिंह परिहार ने स्वागत किया। एक क्विटल बूंदी के लड्डू से उन्हें तौला गया। जिलाध्यक्ष शुभ्रा चौहान मौजूद रहीं।

-----

इटावा विधानसभा से लड़ेंगे विजय प्रताप

महेवा में रघुराज प्रताप सिंह ने कुंवर विजय प्रताप सिंह सेंगर को इटावा विधानसभा से 2022 का चुनाव लड़ाने का ऐलान किया। आगमन से पूर्व क्षत्रिय समुदाय की महिलाओं ने उनका आरती उतारकर व तिलक लगाकर स्वागत गीत के साथ सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर रघुवीर सिंह सेंगर ने की। कुंवर विजय प्रताप सिंह सेंगर ने 51 किलो की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। ग्राम प्रधान जगमोहन, गजेंद्र सिंह भदौरिया, बंटी चौहान, चंद्रभान सिंह, अनिल तिवारी, नंदू पाल, लालमणि दुबे, अजीत सिंह सेंगर, जितेंद्र भदौरिया, अनिल भदौरिया, करणी सेना के प्रधान राघवेंद्र जादौन, मनीष ठाकुर, अरुण राजावत, हर्षित ठाकुर, तेज प्रताप सिंह, धर्मेंद्र राजावत, कपिल राजपूत मौजूद रहे।

-----

बकेवर में भी स्वागत किया गया

बकेवर : रघुराज प्रताप सिंह की जनसेवा संकल्प यात्रा का बकेवर हाईवे पर लोगों द्वारा स्वागत किया गया। पूर्वी तिराहे पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष शिवकुमार सिंह चौहान व छोटे चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने उनका स्वागत किया। शिवभूषण सिंह चौहान, डा. शैलेंद्र सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह उर्फ गुडडू परिहार, विवेक राठौर, बबलू चौहान, शशांक सिंह चौहान, सुनीत चौहान, सुधीर श्रीवास्तव, बृजेंद्र सिंह, जितेंद्र त्रिपाठी, रामवीर चौबे, शिवराज सिंह चौहान, मुकेश सिंह, विकास राठौर, अवधेश सविता, डा. राजेश सिंह चौहान, योगेंद्र सिंह चौहान उर्फ डल्ले, मंगल सिंह, नितेश सेंगर, कन्हैया सिंह पूर्व प्रधान नदगवा, रविद्र सिंह चौहान, दुष्यंत दीक्षित, नरेन्द्र सेंगर, अनिल तिवारी, दिलीप यादव, बृजमोहन सिंह, नरेंद्र तिवारी, देश दीपक दुबे उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी