जैन समाज ने श्रद्धाभाव से चढ़ाया निर्वाण लाडू

जागरण संवाददाता इटावा दीपावली के पावन पर्व पर आयोजित भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव पर भक्तो

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Nov 2021 06:38 PM (IST) Updated:Thu, 04 Nov 2021 06:38 PM (IST)
जैन समाज ने श्रद्धाभाव से चढ़ाया निर्वाण लाडू
जैन समाज ने श्रद्धाभाव से चढ़ाया निर्वाण लाडू

जागरण संवाददाता, इटावा : दीपावली के पावन पर्व पर आयोजित भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव पर भक्तों ने काफी श्रद्धाभाव प्रदर्शित करते हुए निर्वाण लाडू चढ़ाकर मुक्ति की कामना की। शहर के मोहल्ला लालपुरा में स्थित पा‌र्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चातुर्मास कर रहे इटावा गौरव आचार्य प्रमुख सागर महाराज के सानिध्य में विधान का आयोजन किया गया। तदुपरांत 24 श्रद्धालुओं ने विशेष लाडू श्रीजी के चरणों में अर्पित किए।

शहर से करीब दो किलोमीटर दूर यमुना नदी के किनारे पर स्थित श्री पा‌र्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र नशियाजी पर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का निर्वाण महोत्सव मनाया गया। वहां राजेश एंड पार्टी द्वारा संगीतमय अभिषेक के बाद महावीर भगवान का पूजन किया गया। वहीं श्रावक-श्राविकाओं ने नृत्य भजन के साथ सामूहिक निर्वाण लाडू चढ़ाकर वातावरण भक्तिमय कर दिया। विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष आकाशदीप जैन, नशियाजी कमेटी के अध्यक्ष संजीव जैन संजू तथा महामंत्री धर्मेन्द्र जैन वैद्य ने भगवान महावीर की जीवन शैली पर विस्तार से प्रकाश डाला। नवनीत जैन, मनोज जैन, प्रदीप जैन, सुभाष चन्द्र जैन, पीडी जैन महावीर जैन आदि मौजूद थे। वहीं शहर के प्रमुख जैन मन्दिर सराय शेख, करनपुरा, छिपैटी, बरहीपुरा, नया शहर आदि मंदिरों पर धूमधाम से लाडू चढ़ाया गया।

chat bot
आपका साथी