यात्रियों को दीं कानून की जानकारी

जागरण संवाददाता इटावा जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष उमेश चंद्र शर्मा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:58 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 06:11 PM (IST)
यात्रियों को दीं कानून की जानकारी
यात्रियों को दीं कानून की जानकारी

जागरण संवाददाता, इटावा : जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष उमेश चंद्र शर्मा के निर्देश पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दूसरे चरण के अंतर्गत रेलवे स्टेशन इटावा जंक्शन पर प्राधिकरण सचिव जसवीर सिंह यादव ने विधिक शिविर का शुभारंभ किया। इसके अतिरिक्त जनपद के अन्य स्टेशनों पर पीएलवी के सहयोग से विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान स्टेशन पर आवागमन करने वाले यात्रियों एवं उपस्थित लोगों को विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई तथा विधिक जागरूकता से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए। जंक्शन पर न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप सिंह, वरिष्ठ लिपिक अवधेश कुमार, पीएलवी कुशाल सिंह, रामप्रकाश, संजू देवी, ब्रजेश कुमार, संतोष द्विवेदी, नय्यर शेख आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी