जबरन कार्य कराए गए तो विरोध होगा

जागरण संवाददाता इटावा ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन की बैठक लोक निर्माण विभाग के संघ भ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 04:33 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 04:33 PM (IST)
जबरन कार्य कराए गए तो विरोध होगा
जबरन कार्य कराए गए तो विरोध होगा

जागरण संवाददाता, इटावा : ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन की बैठक लोक निर्माण विभाग के संघ भवन में आयोजित की गई। अध्यक्ष पूरन सिंह ने कहा कि जनपद के सभी शिक्षकों का माह अप्रैल का वेतन अनावश्यक रोका गया है जिससे माह जुलाई में लगने वाली वेतन वृद्धि नहीं लग पा रही है। उन्होंने वेतन तत्काल दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा अगर जबरन कार्य कराने का दबाव बनाया गया तो विरोध होगा। उन्होंने बताया कि जिले में कई पंचायत घरों के निर्माण हेतु दूसरी किश्त अभी तक जारी नहीं की गई है फिर भी पंचायत घर पूर्ण कराने का दबाव बनाया जा रहा है।

विकास खंड ताखा में मनरेगा सहायक व कंप्यूटर आपरेटर के द्वारा विकास खंड पर मस्टररौल जारी करने के कार्य की आइडी बनाने में परेशान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विकास खंड भरथना के बब्बू राजा द्वारा यह बताया गया है कि प्रधानमंत्री आवास की मजदूरी अंश बिना सचिव के हस्ताक्षर के ही दूसरे जाब कार्ड धारकों के खाते में डाल दिए जाते हैं इसे रोका जाना चाहिए। विकास खंड स्तर पर तैनात सचिव को एडीओ का प्रभार दिया जा रहा है जो शासनादेश के विरुद्ध है। इस अवसर पर संघ शाखा का विस्तार किया गया। महेश राजपूत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अशोक परिहार, विवेक तिवारी उपाध्यक्ष, मनोज मिश्रा, अजय कुमार, संजीव यादव, आभा संगठन मंत्री, अवनीश यादव मीडिया प्रभारी, जितेंद्र यादव संयुक्त मंत्री बनाए गए हैं। शरद कुमार को संगठन मंत्री व लता राजपूत को उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। मनोज मिश्रा, जितेंद्र कुमार, नागेंद्र प्रसाद, अशोक परिहार, बब्बू राजा, उमाकांत, अजय यादव ने भी विचार प्रकट किये।

chat bot
आपका साथी