शिकायत के बावजूद नहीं मिला आवास

संवाद सहयोगी जसवंतनगर खंड विकास अधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत करने के बावजूद

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Oct 2020 11:37 PM (IST) Updated:Sun, 18 Oct 2020 11:37 PM (IST)
शिकायत के बावजूद नहीं मिला आवास
शिकायत के बावजूद नहीं मिला आवास

संवाद सहयोगी, जसवंतनगर : खंड विकास अधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत करने के बावजूद एक गरीब झोपड़ी में रहने वाले को अभी तक आवास नहीं मिल सका है। उसका आरोप है कि उसे आवास महज इस कारण नहीं मिला कि वह सुविधा शुल्क नहीं दे पा रहा है और इसी वजह उसके आवास को निरस्त कर दिया गया है।

ग्राम खां का बाग का रहने वाला राम सेवक पुत्र बच्ची लाल एक झोपड़ी में परिवार सहित रह रहा है। लगभग तीन वर्षो से ग्राम पंचायत सचिव से लेकर उपजिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिलाधिकारी तथा मुख्यमंत्री को आवास आवंटन हेतु गुहार लगाता रहा है। उसका नाम आवंटन सूची में आ गया था, उससे सुविधा शुल्क के नाम पर 20 हजार रूपये की मांग की गई थी। इसके चलते उसके आवास को निरस्त कर दिया गया। उसकी जगह दूसरे अपात्र व्यक्ति को आवास आवंटित कर दिया गया।

रामसेवक ने बताया उसका परिवार एक फूंस की झोपड़ी में रह रहा है। उसके पास आवास के लिए पैसा भी नहीं हैं। वह आवास पाने का पात्र व्यक्ति है। प्रार्थी के आवास को निरस्त करके दूसरे व्यक्ति को आवास आवांटित कर देने से प्रार्थी के साथ घोर अन्याय किया गया है।

chat bot
आपका साथी