श्रीराम मंदिर शिलान्यास पर सपा के गढ़ में खुशियां

संवाद सहयोगी जसवंतनगर अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शिलान्यास क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 06:39 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 08:18 PM (IST)
श्रीराम मंदिर शिलान्यास पर सपा के गढ़ में खुशियां
श्रीराम मंदिर शिलान्यास पर सपा के गढ़ में खुशियां

संवाद सहयोगी, जसवंतनगर : अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शिलान्यास करने पर सपा के गढ़ कहे जाने वाले जसवंतनगर क्षेत्र में रामभक्तों ने अपार खुशियां जाहिर कीं। कई जगह मंदिरों पर कार्यक्रम करके खुशी प्रकट करके शाम को दीपोत्सव मनाने का आह्वान किया। ग्राम राजपुर में स्थित मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला संघ संचालक राम नरेश शर्मा ने कहा है कि हम सौभाग्यशाली हैं। प्रधानमंत्री द्वारा मंदिर निर्माण आधारशिला रखी गई। सबसे बड़ी खुशी इस बात की है कि हम लोगों को श्रीराम मंदिर निर्माण देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बिना राम के भारत को नहीं जाना जा सकता है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. राजबहादुर सिंह यादव ने कहा कि कई दशकों के संघर्ष के बाद यह दिन देखने का सौभाग्य मिला, अब रामलला विश्व के सबसे ज्यादा भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। देश रामराज्य की ओर चलेगा तथा हर वर्ग को न्याय मिलेगा। क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। सभासद लज्जा राम प्रजापति, मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ताए जिला उपाध्यक्ष ओ बी सी मोर्चा अजय यादव बिदू, मनोनीत सभासद राजेन्द्र चौहान, आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी