माता-पिता की डांट से नाराज होकर घर छोड़ गईं थी इटावा की लड़कियां, तीन सगी बहनों सहित चारों मुंबई में मिलीं

इटावा जेएनएन। इटावा से तीन दिन पहले लापता हुई लड़कियां माता-पिता की डांट से नाराज होकर घर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 08:36 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 08:36 PM (IST)
माता-पिता की डांट से नाराज होकर घर छोड़ गईं थी इटावा की लड़कियां, तीन सगी बहनों सहित चारों मुंबई में मिलीं
माता-पिता की डांट से नाराज होकर घर छोड़ गईं थी इटावा की लड़कियां, तीन सगी बहनों सहित चारों मुंबई में मिलीं

इटावा, जेएनएन। इटावा से तीन दिन पहले लापता हुई लड़कियां माता-पिता की डांट से नाराज होकर घर छोड़ गईं थीं। यहां से वह मुंबई चली गईं। एक फोन आने के बाद सक्रिय पुलिस ने चारो लड़कियों को मुंबई से बरामद कर लिया। एक साथ चार लड़कियों के लापता होने के बाद से परेशान जिले के पुलिस के अधिकारियों ने इनकी बरामदगी के लिये पांच टीम लगा रखी थीं। इनके बरामद होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।

कृषि इंजीनियरिग कालेज के गार्ड की तीन बेटियों और एक पड़ोसी मजदूर की बेटी 11 जनवरी की सुबह से लापता थीं। यह चारों रोज की तरह इस दिन भी स्कूल जाने की कहकर घर से निकली थीं। सिविल लाइन थाना में गार्ड की तरफ से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस घटना को अधिकारियों ने गंभीरता से लिया इसके बाद से ही पुलिस की पांच टीमें लड़कियों का पता लगाने में जुटी हुई थीं। इनमें तीन नाबालिग और एक बालिग लड़की है।

तीन लड़कियों की बरामदगी के लिए पुलिस इलेक्ट्रॉनिक एवं मैनुअल साक्ष्यों को संकलित कर अन्य जनपदों एवं राज्यों से संपर्क स्थापित कर इनकी तलाश में लगी थी। इसी बीच गार्ड को उसकी मझली बेटी ने अज्ञात व्यक्ति के मोबाइल फोन से कॉल करके चारों के मुंबई में होने की जानकारी दी थी। पुलिस द्वारा मुंबई पुलिस से संपर्क करने के उपरांत लड़कियों की मुंबई में होने की तस्दीक की गई। इसके बाद पुलिस द्वारा चारों लड़कियों को मुंबई से बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार लड़कियां मां-बाप की डांट से नाराज हो गई थीं, इस लिए चली गई थीं।

chat bot
आपका साथी