मंडप विसर्जन के वक्त यमुना में डूबी बालिका

संवादसूत्र बकेवर ग्राम मड़ैया मल्लाहन में स्वजनों के साथ शादी समारोह का मंडप यमुना नदी में

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 07:02 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 07:02 PM (IST)
मंडप विसर्जन के वक्त यमुना में डूबी बालिका
मंडप विसर्जन के वक्त यमुना में डूबी बालिका

संवादसूत्र, बकेवर : ग्राम मड़ैया मल्लाहन में स्वजनों के साथ शादी समारोह का मंडप यमुना नदी में विसर्जित करने गई बालिका यमुना नदी में फिसलकर गिर गई। हादसा बुधवार को होने के बाद ग्रामीण बालिका का पता लगाने के लिए कोशिश करते रहे लेकिन सुराग नहीं लगने पर गुरुवार को पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से बालिका की तलाश शुरू कर दी है।

अंदावा ग्राम पंचायत के मजरा मड़ैया मल्लाहन में मंगलवार को अरविद की पुत्री मोहिनी की शादी थी। बुधवार को मोहिनी की ससुराल के लिए विदाई होने के बाद देर शाम मंडप विसर्जन के लिए अरविद की घर की महिलाएं गांव की महिलाओं के साथ यमुना नदी के तट पर गईं। इनके साथ गांव के राघवेंद्र की 8 वर्षीय पुत्री निशा भी मां श्रीबेटी के साथ गई थी। जैसे ही महिलाएं मंडप को नदी में प्रवाहित करने लगी उसी समय समीप खड़ी निशा संतुलन बिगड़ने से फिसल कर यमुना नदी के गहरे पानी में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब तक निशा को पानी से निकालने की कोशिश की तब तक वह डूबकर लापता हो गई। इससे महिलाओं में हड़कंप मच गया और चीख-पुकार शुरू कर दी। महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग पहुंचे और लापता बालिका की तलाश शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए पूरी रात बालिका की तलाश की। जब सुराग नहीं लगा तो गुरुवार की सुबह नौ बजे प्रधान गजराज सिंह ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बालिका की तलाश शुरु कर दी। देर शाम तक सुराग नहीं लग सका था।

chat bot
आपका साथी