धान बेचने के लिए पापड़ बेल रहे किसान

संवाद सहयोगी जसवंतनगर धान क्रय केंद्रों पर प्रभारियों के नखरों से किसान परेशान हैं। ि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 05:48 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 03:39 AM (IST)
धान बेचने के लिए पापड़ बेल रहे किसान
धान बेचने के लिए पापड़ बेल रहे किसान

संवाद सहयोगी, जसवंतनगर : धान क्रय केंद्रों पर प्रभारियों के नखरों से किसान परेशान हैं। किसानों को सरकारी क्रय केंद्रों पर अपना धान बेचने के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। जागरूक किसान रोजाना अफसरों को क्रय केंद्र प्रभारियों के नखरों से अवगत करा रहे हैं। मंडी समिति में स्थित सरकारी क्रय केंद्र में धान न लिए जाने पर एक किसान को मुख्यमंत्री पोर्टल सहित डीएम व एसडीएम तक से शिकायत करनी पड़ी। जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम राजपुर तमेरी निवासी किसान विजय नारायण पुत्र विशुन सिंह ने बताया कि वह मंडी गेट पर प्रथम क्रय केंद्र पर पहुंचे। क्रय केंद्र प्रभारी उमा शंकर शाहू ने धान किस्म 64.44 मोटा धान होने की कहकर तौल करने से मना कर दिया। छिलका अधिक निकलेगा कहकर रिजेक्ट कर दिया गया। ये महज एक किसान की आपबीती है। यही हाल लगभग सभी क्रय केंद्रों का है। यही कारण है कि धान खरीद की रफ्तार तेजी नहीं पकड़ पा रही है।

chat bot
आपका साथी