दूसरे दिन भी धान खरीद केंद्र पर नहीं पहुंचे किसान

जागरण संवाददाता इटावा एक नवंबर से 2

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Nov 2021 06:46 PM (IST) Updated:Tue, 02 Nov 2021 06:50 PM (IST)
दूसरे दिन भी धान खरीद केंद्र पर नहीं पहुंचे किसान
दूसरे दिन भी धान खरीद केंद्र पर नहीं पहुंचे किसान

जागरण संवाददाता, इटावा : एक नवंबर से 28 फरवरी तक के लिए प्रदेश सरकार ने सरकारी धान क्रय केंद्र खोले हैं जो किसान मानकों को पूरा कर रहे हैं। वह अपने समस्त प्रपत्र लेकर केंद्र पर आएं उनकी हर संभव मदद की जाएगी। दीपावली के कारण किसान धान लेकर केंद्र पर मंगलवार को नहीं आए। जिसके कारण कोई भी खरीद नहीं हो सकी। सहायक मंडी सचिव आदित्य कुमार ने बताया कि सभी चार केंद्र असुरक्षित थे उनको तार बंदी कराके सुरक्षित कर दिया है। केंद्र प्रभारी उमाशंकर ने बताया कि किसान त्योहार के कारण नहीं आ रहे हैं लेकिन क्रय केंद्र अपनी पूरी क्षमता से तैयार है। कई किसानों के आनलाइन प्रपत्र अधूरे मिले उनको पूरा कराके ही धान की खरीद की जाएगी। राजेश सिंह ने बताया कि जो किसान मानकों को पूरा कर रहे हैं। वह केंद्र पर धान लेकर आए, उनका धान खरीदा जाएगा।

निखिल ने बताया कि अब शासन की ओर से वारदाना व नकदी की व्यवस्था करा दी गई है। अब धान खरीद में कोई अड़चन नहीं आएगी। खरीद केंद्र पर सुविधा पाकर खुश हुए किसान सरकार ने किसानों के हित में जो कदम उठाए हैं सराहनीय है। किसानों को बिचौलियों से बचाकर किसान हित का कार्य किया है। दीपावली बाद अपनी उपज को लाकर केंद्र पर ही बेचकर मुनाफा कमाऊंगा। सत्यवीर यादव, किसान किसानों के हित में खोले गये धान क्रय केंद्र हर तरह से लाभ पहुंचा रहे हैं। छाया पानी के साथ वारदाना की भी व्यवस्था है। अब किसान उत्पीड़न का शिकार न होकर वाजिब मूल्य प्राप्त कर सकें। अतर सिंह, किसान धान क्रय केंद्रों पर शासन की मंशा के अनुरूप सारी सुविधाएं मुहैया कराई हुई हैं। किसानों को विचौलियों से सावधान रहने को कहा गया है। दूसरे दिन 27 क्रय केंद्रों पर त्योहार के कारण कोई खरीदारी नहीं हो सकी। सरकार ने किसान हित में कई सुविधाएं दी हैं। दीपावली के बाद अधिकांश किसान आने का आश्वासन देकर गए हैं। संतोष कुमार पटेल, जिला विपणन अधिकारी

chat bot
आपका साथी