मेले लोगों के बीच बढ़ाते हैं आपसी सद्भाव

जागरण संवाददाता इटावा मेले लोगों के बीच आपसी सद्भाव बढ़ाते हैं और स्वस्थ मनोरंजन का माध्य

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Nov 2021 06:40 PM (IST) Updated:Thu, 04 Nov 2021 06:40 PM (IST)
मेले लोगों के बीच बढ़ाते हैं आपसी सद्भाव
मेले लोगों के बीच बढ़ाते हैं आपसी सद्भाव

जागरण संवाददाता, इटावा: मेले लोगों के बीच आपसी सद्भाव बढ़ाते हैं और स्वस्थ मनोरंजन का माध्यम बनते हैं। यह बात पुलिस लाइन्स में आयोजित दीपावली मेले का शुभारंभ करते हुए एसएसपी जय प्रकाश सिंह की पत्नी नीतू सिंह ने कहीं। उन्होंने दीपावली मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया और पुलिस कर्मियों, उनके बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों के साथ संवाद किया और उनके स्वजन का हालचाल पूछा।

दीपावली के अवसर पर मेले में पुलिस लाइन्स के सिपाहियों के स्वजन ने जमकर उत्साह के साथ भाग लिया। मेले में विभिन्न प्रकार के स्टाल, खाने पीने के सामान लगाए गए थे।

चेकिग अभियान चलाया गया

दीपावली के अवसर पर पुलिस द्वारा पूरे जनपद में चेकिग अभियान चलाया गया। एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि पर्व को देखते हुए सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा पैदल गश्त की गई। शराब के ठेकों, होटल, ढाबों व संदिग्ध स्थानों की चेकिग की गई। बिना हेलमेट, सीट बेल्ट वाले वाहनों तथा टू व्हीलर पर तीन सवारी व संदिग्ध प्रतीत होने वाले व्यक्तियों को रोककर वाहनों के कागजात चेक किए गए। कागज प्रस्तुत न कर पाने पर एक दर्जन वाहनों के चालान भी काटे गए हैं।

chat bot
आपका साथी