डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर जताई नाराजगी

जागरण संवाददाता इटावा समाजवादी व्यापार सभा की बैठक संरक्षक मंडल सदस्य श्रवण कुमार गुप्ता

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 06:02 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 06:02 PM (IST)
डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर जताई नाराजगी
डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर जताई नाराजगी

जागरण संवाददाता, इटावा : समाजवादी व्यापार सभा की बैठक संरक्षक मंडल सदस्य श्रवण कुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान पक्की सराय पर हुई। संरक्षक सदस्य डा. आशीष दीक्षित एवं विजय सिंह वर्मा ने डीजल-पेट्रोल के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि को लेकर खासी नाराजगी प्रकट की। उन्होंने कहा कि जनता को महंगाई कम करने के झूठे वादे पर बनी सरकार आज सरसों के तेल से लेकर रसोई गैस की कीमतों में कोई कमी नहीं करना चाहती है जिसके कारण महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ रहा है। घरेलू बिजली के रेट में भी लगातार बढ़ोतरी ने साबित कर दिया है सरकार को निम्न आय के मध्यम वर्ग से कोई लेना देना नहीं है।

नगर महासचिव राजकुमार वर्मा ने महंगी पढ़ाई से बच्चों के भविष्य को लेकर चिता जताई। उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने फुटपाथ पर काम करने वाले व्यापारियों को शहर में व्यवस्थित करने की मांग की। जिलाध्यक्ष राजीव चंदेल ने कहा कि भारत के सार्वजनिक उपक्रमों को कौड़ियों के दाम में बेचा जा रहा है। इस देश के आधारभूत ढांचे का भी निजीकरण किया जा रहा है। कार्पोरेट को बढ़ावा देने वाली नीतियों को इस तरह लागू किया जा रहा है कि आने वाले समय में देश की जनता कानून का दरवाजा खटखटाने लायक भी न रहे। आज के समय में जनता के दर्द को राजनीतिक तौर पर सामने लाकर सामाजिक दबाव बनाने के लिए समाजवादी व्यापार सभा इस संघर्ष में जनता के साथ है।

chat bot
आपका साथी