मताधिकार का प्रयोग करना सबकी जिम्मेदारी:डीएम

जासं इटावा सभी युवा मतदाता जो एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं वह अपन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Nov 2021 10:10 PM (IST) Updated:Mon, 01 Nov 2021 10:10 PM (IST)
मताधिकार का प्रयोग करना सबकी जिम्मेदारी:डीएम
मताधिकार का प्रयोग करना सबकी जिम्मेदारी:डीएम

जासं, इटावा : सभी युवा मतदाता जो एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, वह अपना पंजीकरण अवश्य कराएं और आगामी विधानसभा निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक अच्छे प्रतिनिधि का चुनाव करें, यह सबकी जिम्मेदारी है। यह बात जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने राजकीय पंचायत महाविद्यालय में अर्हता तिथि एक जनवरी 2022 के आधार पर विधानसभा सामान्य निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कही। उन्होंने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण का कार्यक्रम 30 नवंबर 2021 तक चलाया जाएगा। इस दौरान कोई भी युवा, युवती जो एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हों, वह अपना रजिस्ट्रेशन कराकर मतदाता बन सकते हैं। साथ ही जो मतदाता जनपद से बाहर जा रहे हैं या जिन लड़कियों की शादी हो गई है वह अपना नाम मतदाता सूची से कटवाएं ताकि मतदाता सूची शुद्ध एवं पारदर्शी हो। तहसीलदार सदर श्रीराम यादव ने बताया कि विशेष अभियान में सात नवंबर, 13 नवंबर, 21 नवंबर एवं 27 नवंबर को विशेष पुनरीक्षण अभियान की तिथियां निर्धिरित की गई हैं। सभी पोलिग बूथों पर मतदाताअें के नाम जोड़ने व घटाने के लिए विशेष कैंप लगेंगे। इसके अलावा आनलाइन भी कर सकते हैं। इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उदय नारायण सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा, पंचायतराज महाविद्यालय के प्राचार्य, युवा मतदाता उपस्थित रहे। संवाद सूत्र महेवा के अनुसार : सोमवार को नई मतदाता सूचियों का प्रदर्शन अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। लेखपाल महेवा सुधीर चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा ने लोकमान्य रूरल इंटर कालेज महेवा, प्राथमिक स्कूल बहेड़ा पर विधान सभा चुनाव हेतु मतदाता सूची का बीएलओ के साथ प्रदर्शन कराया। उन्होंने बताया कि 30 नवंबर तक मतदाता अपने नाम देख सकते हैं। आपत्ति दे सकते हैं और नए मतदाता बन सकते हैं। बीएलओ रेखा तिवारी, सर्वेश कुमारी, संजीव कुमार, आशुतोष कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी