खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन से बढ़ा उत्साह

संवाद सहयोगी सैफई टोक्यो ओलिंपिक में भारत के खिलाड़ियों ने सभी खेलों में अच्छे प्रदर्शन पर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 05:33 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 07:14 PM (IST)
खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन से बढ़ा उत्साह
खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन से बढ़ा उत्साह

संवाद सहयोगी, सैफई : टोक्यो ओलिंपिक में भारत के खिलाड़ियों ने सभी खेलों में अच्छे प्रदर्शन पर मेजर ध्यान चंद स्पो‌र्ट्स कॉलेज सैफई के प्रशिक्षकों तथा खिलाड़ियों में एक उत्साह का माहौल है। सबका कहना है कि जिस तरह से देश के खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है वह काबिले तारीफ है। अब बह दिन दूर नहीं जब हमारा भारत सभी खेलों में सर्वश्रेष्ठ होगा।

कुश्ती प्रशिक्षक कमलेश कुमार यादव ने कहा कि टोक्यो ओलिंपिक में सभी खेलों के खिलाड़ियों के साथ-साथ कुश्ती का प्रदर्शन काफी अच्छा होता जा रहा है। आशा है कि पदक की तालिका में कुश्ती का और अच्छा प्रदर्शन देखने को मिलेगा। इनके खेल प्रदर्शन से देश में जहां-जहां कुश्ती होती है उन्हें बेहतर भविष्य बनाने का जज्बा मिलेगा जिससे कुश्ती को बढ़ावा मिलेगा। हॉकी प्रशिक्षक डा. मोहम्मद जियाउर्रहमान ने बताया कि जिस तरह से अब हॉकी में भारतीय महिला और पुरुष दोनों टीमों का प्रदर्शन देखने को मिला है, वह काफी काबिले तारीफ है। भारतीय पुरुष हॉकी 1972 ओलिंपिक 49 वर्ष बाद सेमीफाइनल में पहुंची और कांस्य पदक प्राप्त किया। 1980 के ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल एवं सेमीफाइनल मैच नहीं हुए थे इस प्रतियोगिता का फॉर्मेट अलग था। लीग मैचों के आधार पर था जिसमें अंकों के आधार पर इंडिया और स्पेन के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें इंडिया ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाकर भारत को गौरवांवित किया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने तो इतिहास रच दिया बहुत अच्छी हॉकी खेली भारत की बेटियां जिस तरह से तीन बार की ओलिंपिक विजेता रही आस्ट्रेलिया की टीम को हराया है। वह खेल प्रेमी सदियों तक याद रखेंगे ओलिंपिक में महिला हॉकी का सफर अब तक 1980 में रहा है 2016 रियो ओलंपिक में और वर्तमान टोक्यो ओलिंपिक में। डा. रहमान ने बताया उत्तर प्रदेश लखनऊ महिला छात्रावास में लगभग पांच वर्षों तक हॉकी का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के कलात्मक हॉकी खेल से ओलिंपिक में तीन गोल की एक ही मैच में हैट्रिक लगाकर इतिहास में नाम दर्ज करा दिया है। एथलेटिक्स का ग्राफ हुआ ऊंचा एथलेटिक्स कोच सिद्धार्थ कृष्णा ने सभी खेलों की प्रशंसा करते हुए कहा कि एथलेटिक्स के ग्राफ अपनी ऊंचाइयों पर निरंतर बढ़ता दिख रहा है जो सपना फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह ने देखा था वह अवश्य पूरा होगा। एथलेटिक्स खिलाड़ी आने वाले दिनों में ओलंपिक में मेडल जरूर लाएंगे जिस प्रकार का उनका प्रदर्शन दिख रहा है। उससे भविष्य सुनहरा दिख रहा है। खेलों के हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन प्रमोद कुमार क्रिकेटर प्रशिक्षक ने भी सभी खेलों के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए और आने वाले दिनों में भारत खेलों के हर क्षेत्र में बेहतर होगा। जिस तरह से मीराबाई चानू, पीवी सिधु महिला पुरुष हॉकी टीम, कुश्ती बॉक्सिग, नौकायान, एथलेटिक्स, तलवारबाजी घुड़सवारी आदि खेलों में प्रदर्शन करते चले आ रहे हैं इससे आने वाली पीढि़यां प्रेरित होकर खेल को महत्व देंगी। हॉकी में टीम ने स्वर्णिम अध्याय जोड़ा

जिला ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष व हाकी खिलाड़ी गुरुमुख सिंह अरोड़ा ने भारतीय पुरुष हाकी टीम के टोक्यो ओलिंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि टीम की सफलता ने भारतीय हाकी के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय को जोड़ा है। टीम इंडिया पर हमें गर्व है। हाकी कोच राजेश सोनकर ने कहा कि टीम इंडिया ने शानदार विजय हासिल कर इतिहास रचा है।

chat bot
आपका साथी