बेटी को अधिकार दो, बेटे जैसा प्यार दो

जागरण संवाददाता इटावा उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित स्वयं सहा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 04:29 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 01:58 AM (IST)
बेटी को अधिकार दो, बेटे जैसा प्यार दो
बेटी को अधिकार दो, बेटे जैसा प्यार दो

जागरण संवाददाता, इटावा : उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मिशन शक्ति ने नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए अभियान चलाया। इसके अंतर्गत महिलाओं ने चित्रांकन के माध्यम से अपनी अंदरुनी भावनाएं कागजों पर उकेरी। भ्रूण हत्या का पुरजोर विरोध किया। महिलाओं ने कहा कि बेटियों को न मारें उन्हें बचाएं शिक्षा देकर आगे बढ़ाएं। बेटी है तो कल है। बेटी को अधिकार दो, बेटे जैसा प्यार दो। बृजमोहन अंबेड उपायुक्त स्वरोजगार ने कहा कि समूह से जुड़कर महिलाएं आपसी एकता का अनुभव करती हैं। मिशन शक्ति से महिलाओं में आत्मसम्मान और आत्म गौरव की अनुभूति हो रही है। ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से सुनहरे और सुरक्षित भविष्य के साथ-साथ स्वावलंबन की ओर बढ़ रही है। नंदकिशोर सह जिला मिशन प्रबंधक ने कहा कि बाल विवाह, बाल मजदूरी, भ्रूण हत्या न सिर्फ सामाजिक बुराई है बल्कि दंडनीय अपराध भी है। उन्होंने बेटा और बेटियों में बिना भेदभाव किए समान रूप से शिक्षा दिलाने और पालन पोषण की बात कही। चित्रांकन में मुख्य रूप से मंगला देवी, नीलम यादव, किरण कुमारी, राजकुमारी, अंजलि की पेंटिग की काफी सराहना की गई। जनता कॉलेज में हुआ वेबीनार जिस स्थान पर नारियों की पूजा होती है, वहां पर देवता निवास करते हैं के मूल मंत्र का प्रतिपादन करने वाला भारतवर्ष आज नारी सुरक्षा के लिए लगातार जूझ रहा है। नारी अधिकारों से संबंधित ढेरों नियमों के बावजूद आज महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। वर्तमान परिस्थिति में महिला सशक्तिकरण समूचे समाज की जिम्मेदारी है, न कि एक व्यक्ति की। महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और उत्कर्ष मानव समाज का उत्तरदायित्व है। उक्त उद्बोधन देते हुए विशेष न्यायिक अधिकारी परिवार परामर्श केंद्र एवं कर्म क्षेत्र महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि किसी भी समाज और परिवार की प्रगति महिला को संरक्षा और सुरक्षा उपलब्ध कराए बिना असंभव है। प्राचार्य डॉ. नलिनी शुक्ला ने बताया कि महाविद्यालय स्तर पर छात्रा कल्याण हेतु महिला हिसा एवं यौन उत्पीड़न निरोधक समिति गठित की गई है जिसमें छात्राओं की समस्याओं पर तुरंत संज्ञान लिया जाता है। संयोजक डॉ. ज्योति भदौरिया मौजूद रहीं। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में महिला सम्मान व साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना एवं लैंगिक हिसा की रोकथाम विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। महिला गाइड मंजुलता, स्वीटी मथुरिया एवं कराटे प्रशिक्षिका डॉ. रेनू गुप्ता द्वारा बालिकाओं को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य, योग सौष्ठव के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित किया गया। संयोजक स्मिता यादव, ऊषा, प्रतिभा पुरवार मौजूद रहे। स्काउट मास्टर कुलदीप कुमार व कृष्ण कुमार द्वारा शपथ दिलाई गई। छात्राओं को दिया मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय की छात्राओं को डॉ. अजय दुबे के निर्देशन में मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट प्राप्त ट्रेनर तनीषा वाजपेयी द्वारा छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। छात्राओं ने सिगल पंचिग, डबल पंचिग और किकिग एवं डिफेंस के तकनीकी गुर सीखें। इसके पश्चात विधिक विशेषज्ञ द्वारा महिला अधिकारों एवं महिला कानून के विषय पर चर्चा की गई। वेबीनार में मुख्य वक्ता कृष्णा देवी महिला डिग्री कालेज लखनऊ की डॉ. मीनाक्षी त्रिपाठी असिस्टेंट प्रोफेसर शारीरिक ने मानव शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. श्यामपाल सिंह ने की। डॉ. चंद्रप्रभा ने आभार व्यक्त किया। डॉ. दुर्गेशलता, डॉ. सपना वर्मा, डॉ. अमित कुमार, डॉ. श्यामदेव यादव उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी