ईद आज, कोरोना के भय पर भारी पड़ा खरीदारी का उत्साह

जागरण संवाददाता इटावा ईद उल फितर को लेकर मुसलमानों में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रको

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 06:01 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 06:58 PM (IST)
ईद आज, कोरोना के भय पर भारी पड़ा खरीदारी का उत्साह
ईद आज, कोरोना के भय पर भारी पड़ा खरीदारी का उत्साह

जागरण संवाददाता, इटावा : ईद उल फितर को लेकर मुसलमानों में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बावजूद भारी उत्साह देखने को मिला है। वहीं दुकानदार भी काफी खुश हैं उनका कहना है ईद है खुशी मनाइए जो चाहिए वो पाइप। गुरुवार को प्रात: से ही लोग बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ पड़े। पक्की सराय, नगर पालिका चौराहा, साबित गंज चौराहा, रामगंज चौराहा, पचराहा, छैराह पर सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ देखी गई। फल, सब्जी, दूध, खोवा, जूते, कपड़े, बर्तन इत्यादि बाजार में आसानी से उपलब्ध हो रहे थे और लोगों ने इनकी जमकर खरीदारी की। खरीदारी करते समय कुछ जागरूक लोग तो मास्क व शारीरिक दूरी का प्रयोग कर रहे थे। वहीं अधिकांश लोग शारीरिक दूरी को तो भूल ही बैठे। लोगों के हुजूम को देखकर तो नहीं लगता था कि यह समय महामारी का दौर है। और साप्ताहिक बंदी चल रही है। इतना जरूर था कि प्रात: 11 बजे के बाद बाजार से लोग खिसकने लगे थे। हालांकि फल वाले ठेले मुस्तैदी से बाजार में डटे हुए थे। मुस्लिम समाज ईद की तैयारियों में जुट हुआ है, ईद को लेकर मुस्लिम समाज में जो खुशी का माहौल होना चाहिए उसे कोरोना वायरस ने फीका कर दिया है। गुरुवार को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक मुस्लिम समाज के बुजुर्गों, नौजवानों और महिलाओं ने ईद के सामान की जमकर खरीदारी की। मुसलमानों ने सिवई, गरी, छुआरे, किसमिश, बादाम, काजू आदि सामान खरीदा वहीं मुस्लिम समाज की महिलाओं ने बाजार में खुलीं चूड़ी, जूते चप्पल, कपड़े की दुकानों से भी ईद की जरूरत का सामान खरीदा। आज सबसे ज्यादा खरीदारी सिवई की हुई, क्योंकि ईद पर हर मुसलमान के घर सिवई का मुख्य पकवान होता है। साथ ही मुस्लिम समाज के लोग नए कपड़े पहनकर ही ईद की नमाज अदा करते हैं। ईद के सामान की खरीदारी के दौरान गल्ला मंडी, सब्जी मंडी, तहसील चौराहे पर सुबह जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने गश्त के दौरान जाम को खुलवाया। ग्राहकों व दुकानदारों के उत्पीड़न को रोका जाए संतोष सिंह चौहान जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पास जनपद के विभिन्न बाजारों से व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के माध्यम से शिकायतें प्राप्त हो रहीं हैं कि बंदी के दौरान निर्धारित अवधि में खुलने वाले बाजारों के समय में थोड़ा विलंब हो जाता है तो पुलिस कर्मियों द्वारा ग्राहकों एवं दुकानदारों से अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है जो कि गलत है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इसका पुरजोर विरोध करता है।

उन्होंने दुकानदारों से अपील की है कि वह शासन-प्रशासन द्वारा जारी निर्देशानुसार निर्धारित समय प्रात: 7 से 11 एवं सायं 6 से 8 तक ही दुकानें खोलें व बंद करें। ग्राहकों को भी प्रेरित करें कि दो गज की दूरी मास्क है जरूरी। पुलिस उत्पीड़न को रोकने की मांग करने वालों में जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल युवा मोहम्मद लतीफ खान मंसूरी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. एके शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ मंत्री नवीन यादव, प्रदेश संयुक्त मंत्री शिव कुमार सिंह चौहान, प्रदेश मंत्री विवेक पोरवाल, वरिष्ठ महामंत्री शैलेश जैन, जिला कोषाध्यक्ष नरेश चंद्र यादव आदि प्रमुख हैं। व्यापारियों को बांटे मास्क टीम इटावा कोरोना हेल्प डेस्क ने विजय नगर सब्जी मंडी पर सब्जी बेचने वाले दुकानदारों को मास्क पहनाए व सैनिटाइजर बांटे। आम लोगों को मास्क और कोरोना वायरस के बारे में जागरूक किया। मयंक भदौरिया ने बताया कि सब्जी बेचने वाले दुकानदारों को सुरक्षित रखना सबसे जरूरी है। क्योंकि इनके संक्रमित होने पर आम जन को संक्रमण फैलने का खतरा है। विकास भदौरिया, अंशुल अवस्थी, दीपक तोमर, योगेंद्र पोरवाल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी