उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से सम्मानित हुए डॉ. राजीव राज

जागरण संवाददाता इटावा राष्ट्रीय युवा चेतना दिवस पर संस्कृति विभाग उत्तराखंड द्वारा आयोजित एक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 11:42 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 11:42 PM (IST)
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से सम्मानित हुए डॉ. राजीव राज
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से सम्मानित हुए डॉ. राजीव राज

जागरण संवाददाता, इटावा: राष्ट्रीय युवा चेतना दिवस पर संस्कृति विभाग उत्तराखंड द्वारा आयोजित एक साहित्यिक कार्यक्रम में लोकप्रिय गीतकार के रूप में ख्याति पा रहे कवि डॉ. राजीव राज को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सम्मानित किया। देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास, लखनऊ की कवयित्री कविता तिवारी, ग्वालियर के तेज नारायण शर्मा बेचैन और आगरा के कवि रमेश मुस्कान भी सम्मानित किए गए।

डॉ. राजीव राज ने बताया कि कवि देश काल को कलमबद्ध कर जन-जन के मन की भावनाओं को अभिव्यक्ति देता है। भारतीय सांस्कृतिक और धार्मिक चेतना के शिखर पुरुष विवेकानंद को गीतों के माध्यम से याद किया जाना युवाओं में युवता का बोध कराने की दिशा में सार्थक पहल है। उनका प्रयास है कि इटावा की माटी अपने साहित्यिक दायित्व का निर्वाह सदैव की भांति करती रहे। डॉ. राजीव राज को सम्मानित होने पर सदर विधायक सरिता भदौरिया, पूर्व विधायक रघुराज शाक्य, सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश यादव, प्रधानाचार्य राजकुमार वर्मा, डॉ. कुश चतुर्वेदी, साहित्यकार अनुराग असफल, रौनक इटावी, नेम सिंह रमन, हरिओम विमल ने बधाई दी।

chat bot
आपका साथी