चारपाई से एंबुलेंस का पहिया छूने पर विवाद, कार्रवाई

संवादसूत्र बकेवर ग्राम बिजौली में रास्ते से सरकारी एंबुलेंस निकालते समय एक व्यक्ति की चारपाइ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 04:01 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 04:01 PM (IST)
चारपाई से एंबुलेंस का पहिया छूने पर विवाद, कार्रवाई
चारपाई से एंबुलेंस का पहिया छूने पर विवाद, कार्रवाई

संवादसूत्र, बकेवर : ग्राम बिजौली में रास्ते से सरकारी एंबुलेंस निकालते समय एक व्यक्ति की चारपाई में पहिया छू जाने से उपजे विवाद में थाना पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को शांति भंग में पाबंद किया।

बिजौली में मोहम्मद सलमान व मुस्ताक अली निवासीगण ग्राम सब्दलपुर थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात हाईवे की एंबुलेंस लेकर अपने बहनोई अबरार अली के घर मिलने जा रहा था। गांव के ही जगपाल पुत्र मुंशी लाल के घर के सामने चारपाई पर लेटे थे, तभी एंबुलेंस का पहिया उनकी चारपाई में छू गया। इसी बात को लेकर जगपाल ने एंबुलेंस चालक से अभद्रता की, जिसकी जानकारी अबरार अली को हुई तो वह अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और झगड़ा करने लगे। इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा थाना पुलिस को दी गई। इस पर बिजौली चौकी इंचार्ज अनुज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और झगड़ा कर रहे जगपाल, शनि, अबरार अली, अवसर अली निवासीगण बिजौली के अलावा सरकारी एंबुलेंस के चालक मोहम्मद सलमान व मुस्ताक अली मौके से गिरफ्तार कर शांति भंग में पाबंद किया गया।

chat bot
आपका साथी