मलाजनी हाईवे पर बड़ा चौराहा बनाने को किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी जसवंतनगर सिक्सलेन हाईवे पर दुर्घटना बाहुल्य मलाजनी चहुमुखी कट पर बड़ा चौरा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 10:55 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 10:55 PM (IST)
मलाजनी हाईवे पर बड़ा चौराहा बनाने को किया प्रदर्शन
मलाजनी हाईवे पर बड़ा चौराहा बनाने को किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, जसवंतनगर: सिक्सलेन हाईवे पर दुर्घटना बाहुल्य मलाजनी चहुमुखी कट पर बड़ा चौराहा बनाए जाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। यहां पर दर्जनों लोगों की दुर्घटनाओं में जान जा चुकी है। हाल ही में एक दुर्घटना को लेकर बवाल में उत्तेजित लोगों ने पुलिस पर पथराव किया था।

प्रदर्शन की जानकारी होने पर उप जिलाधिकारी ज्योत्स्ना बंधु प्रदर्शनकारियों को समझाने मौके पर पहुंचीं। पूर्व चेयरमैन कुलदीप कुमार शाक्य व मलाजनी के निवर्तमान प्रधान सुमित कुमार की अगुआई में एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया। इससे पहले दोपहर करीब 12 बजे क्षेत्र के सैकड़ों लोग प्रदर्शन करने के लिए मलाजनी स्थित हाईवे पर इकट्ठे हो गए थे। इस पर उप जिलाधिकारी के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी मस्सा सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगों को समझाए-बुझाए जाने के दौरान प्रशासन और प्रदर्शनकारियों में नोक-झोंक भी हुई।

ज्ञापन में कहा गया है कि मलाजनी मोड़ इटावा जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर व जसवंतनगर से चार किमी दूर है। यह हाईवे का व्यस्ततम चतुर्मुखी कट है। कट हाईवे से दक्षिण की तरफ वाया भतौरा होते हुए कचौरा घाट मार्ग से मिलता है। इसी तरह उत्तर की ओर वाया मलाजनी नगला चेतराम होकर वैदपुरा इटावा-मैनपुरी संपर्क मार्ग से जुड़ता है। इसलिए इस हाईवे स्थित मलाजनी चौराहे से ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राएं स्कूल कॉलेज भी आते-जाते हैं। इसलिए यहां बड़े चौराहे की आवश्यकता है। प्रदर्शनकारियों में मुख्य रूप से दीवान सिंह, देशराज शाक्य, प्रबल प्रताप सिंह, सतीश, सतवीर सिंह, सत्येंद्र कुमार, रोहित बंटी, दीपू यादव, आशु आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी