ब्रज की खुशबू से महक उठा दीपोत्सव पंडाल

जागरण संवाददाता इटावा प्रदेश सरकार के निर्देश पर नगर पालिका परिषद के सौजन्य से महोत्सव

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Oct 2021 08:28 PM (IST) Updated:Fri, 29 Oct 2021 08:28 PM (IST)
ब्रज की खुशबू से महक उठा दीपोत्सव पंडाल
ब्रज की खुशबू से महक उठा दीपोत्सव पंडाल

जागरण संवाददाता, इटावा : प्रदेश सरकार के निर्देश पर नगर पालिका परिषद के सौजन्य से महोत्सव पंडाल में आयोजित विकास दीपोत्सव में रंगारंग मंच पर जब मथुरा की ख्याति प्राप्त नृत्यांगना ने मयूर नृत्य प्रस्तुत किया तो दर्शक भाव विभोर हो गए।

नृत्यांगना गीतांजलि शर्मा ने मोर कुटी पर मोर बन आयो सांवरिया. पर मयूर नृत्य की प्रस्तुति दी तो मयूर की कूक से पंडाल गूंज उठा। इससे पूर्व राधा कृष्ण की वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। इस दौरान उन्होंने ब्रज की अनेक झांकियां दिखा कर जम कर तालियां बटोरीं। इस दौरान उनकी टीम ने बरसाने की लट्ठमार फूलों की होली का भी शानदार प्रदर्शन किया। इससे पूर्व नगर पालिका की ओर से कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तकरीबन 50 कर्मचारियों को उपजिलाधिकारी सदर एन राम व सिटी मजिस्ट्रेट मलखान सिंह ने पुरस्कृत किया। विकास दीपोत्सव मेले में शुक्रवार को एक दर्जन से अधिक स्टाल नहीं खुले। कारोबारी अपना सामान समेट कर चले गए। पंडाल में जहां डूडा के स्टाल पर भीड़ रही, वहीं मिट्टी के दीपक सजाये रश्मि राठोर के स्टाल पर भी भीड़ रही। कार्यक्रम का संचालन डा. कुश चतुर्वेदी ने किया। फुरकान अहमद व ईओ विनय मणि त्रिपाठी से अतिथियों का स्वागत किया।

--------

दीपोत्सव मेला में नहीं टिके दुकानदार, सामान समेटा

संवाद सहयोगी, जसवंतनगर : योगी सरकार की महत्वाकांक्षी दीपोत्सव मेला योजना जसवंतनगर में उद्घाटन के 12 घंटे बाद ही दम तोड़ गई। मेला में दुकान लगाने वाले 80 प्रतिशत दुकानदार तो उद्घाटन होने के घंटे भर बाद ही दुकान और अपने स्टालों का सामान समेटकर अपने घरों को रवाना हो गए। शुक्रवार को सुबह 50-60 स्टालों में आठ से 10 लगे मगर बिक्री न होने की स्थिति में वे भी बंद कर गए। शाम तीन बजे केवल फाइनेंस और कुछ दिया बाती तथा आतिशबाजी के स्टाल लगे देखे गए। उनके यहां भी ग्राहक नही पहुंचे तो वो भी निराश देखे गए। मेला को लगवाने के जिम्मेदार कोई अधिकारी भी मेला में स्टाल संचालकों की सुधि लेने हीं नहीं आया। पंडाल में दिन भर खाली पड़ी कुर्सियां उनका इंतजार करती रहीं। रामलीला रोड पर दर्जनों दुकानें लगीं थीं। जिनमें से कुछ पालिका अध्यक्ष सुनील कुमार जौली और पालिका ईओ रामेंद्र सिंह की पहल से रुक गयीं थीं। हालांकि इन दुकानों का दीपोत्सव मेला से कोई वास्ता नहीं। मगर बिजली फ्री मिलने से यह टिकी हैं। उन्हें इस मेले से बिजली का फायदा जरूर मिल गया।

chat bot
आपका साथी