बारिश से बाजरा, उड़द व तिल की फसल को पहुंचा नुकसान

संवाद सूत्र बकेवर चार दिन से हो रही लगातार बारिश से आम जनमानस के लिए समस्या होने लगी ह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 05:18 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 05:18 PM (IST)
बारिश से बाजरा, उड़द व तिल की फसल को पहुंचा नुकसान
बारिश से बाजरा, उड़द व तिल की फसल को पहुंचा नुकसान

संवाद सूत्र, बकेवर : चार दिन से हो रही लगातार बारिश से आम जनमानस के लिए समस्या होने लगी है। लोगों के घरों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। वहीं अधिक पानी बरसने से किसानों की बोई गई बाजरा, उड़द, तिल की फसल नष्ट हो गई। किसानों का बीज व जुताई का नुकसान हुआ। सैकड़ो बीघा खेत में बाजरा की बोआई हो चुकी थी।

पहले पानी न बरसने से तो अब अधिक पानी बरसने से किसान परेशान हैं। पानी को अधिकता से धान की पौध की रोपाई में तो कोई बाधा नही है परन्तु इस पानी की अधिकता से खरीफ की अन्य फसल बाजरा, उड़द आदि की फसल की बुवाई नहीं हो पा रही। क्योंकि पिछले चार दिन से हो रही झमाझम बारिश से खेतों में पानी भरा हुआ है। किसानों के अनुसार बरसात बंद होने के बाद भी पानी सूखने, खेत के जुताई बुवाई के लायक होने में कम से कम सप्ताह दस दिन का समय लग जायेगा।

बकेवर-लखना ग्रामीण क्षेत्र में तमाम गांवों जयमलपुर, लुधियानी, शेरपुरा, कुड़रिया, बिजौली, सुनवर्षा, जैतपुरा, चंदपुरा निहाल सिंह, धुवियाई, लवेदी, दुर्गापुरा, इंगुर्री, धौरखा, महेवा, उझियानी आदि गांवों में आलू सरसों की पैदावार करने वाले किसानों ने अपने खेतों में अगेती बाजरा की फसल व तिली की फसल की बुवाई कर दी थी। सैकड़ों बीघा बाजरा, उड़द व तिली की फसल किसानों ने एक सप्ताह पूर्व बुवाई की थी। उन किसानों की बोई गई बाजरा, उड़द, तिली आदि की बुवाई पानी की अधिकता के चलते नष्ट हो गयी।

chat bot
आपका साथी