करवाचौथ पर बाजारों में भीड़,जमकर हो रही खरीदारी

जागरण संवाददाता इटावा करवाचौथ के पर्व को लेकर शनिवार को शहर के बाजारों में जमकर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 04:55 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 06:50 PM (IST)
करवाचौथ पर बाजारों में भीड़,जमकर हो रही खरीदारी
करवाचौथ पर बाजारों में भीड़,जमकर हो रही खरीदारी

जागरण संवाददाता, इटावा : करवाचौथ के पर्व को लेकर शनिवार को शहर के बाजारों में जमकर भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने जमकर बाजार में खरीदारी की वहीं सजने संवरने के लिए ब्यूटी पार्लर में भी महिलाओं की भीड़ देखी गई। मेहंदी लगवाने के लिए खासी मारामारी रही और आज से ही महिलाएं ब्यूटी पार्लर पर मेहंदी लगवाने के लिए पहुंचने लगीं। अधिकांश ब्यूटी पार्लर शनिवार व रविवार के लिए हाउसफुल हो चुके थे। मेहंदी का ट्रेंड पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ा है। बाबा दि माल में ब्यूटी पार्लर संचालक तृप्ती छाबड़ा ने बताया कि इस बार महिलाओं द्वारा मारवाड़ी मेहंदी काफी पसंद की जा रही है। राजस्थानी, भरभरी, ओरेवी मेहंदी भी महिलाओं द्वारा पसंद की जाती है। उन्होंने बताया कि महिलाएं हेयर स्पा व मेकअप में भी काफी रुचि दिखाती हैं। महिलाओं के लिए प्री फेशियल से लेकर एडवांस फेशियल, ब्लीच, थ्रेडिग, वैक्सिग, मेनीक्योर, पेडीक्योर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। सराफा की दुकानों पर उमड़ी भीड़ शहर में सराफा की दुकानों पर करवाचौथ को लेकर काफी भीड़ उमड़ी। सुपर मार्केट स्थित सराफा व्यवसायी पारस जैन ने बताया कि इस वर्ष सोने की बिक्री ज्यादा हो रही है। पिछले वर्ष की अपेक्षा सोने का भाव 20 फीसद ज्यादा है। उन्होंने बताया कि लोग मंगल सूत्र व चूड़ी सोने की खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके साथ-साथ सभी ज्वैलरी हाल मार्क है। मंगलसूत्र 20 से 50 ग्राम में, टीका 5 से 10 ग्राम में, चूड़ी व हार 20 से 100 ग्राम में उपलब्ध है। शनिवार को सोने का रेट 18 कैरेट का 38 हजार व 22 कैरेट का 46 हजार रुपये था। उन्होंने बताया कि इस वर्ष हुई बिक्री से वह संतुष्ट हैं। मिट्टी के करवा भी खूब बिके करवाचौथ के अवसर पर मिट्टी के करवा भी शनिवार को बाजार में खूब बिके। इन करवों पर मीनाकारी की गई थी। इसके अलावा अलग-अलग रंगों के करवा भी बाजार में मौजूद थे। यह करवे 30 से 50 रुपये में बिके। इसके साथ-साथ लोगों ने पीतल, तांबा, चांदी के करवा भी खरीदे। राजागंज, होमगंज में महिलाओं ने करवा खूब खरीदे। गाड़ीपुरा के चूड़ी बाजार में भी महिलाओं की जमकर भीड़ उमड़ी। आनलाइन कारोबार खूब बढ़ा करवाचौथ पर बाजारों में जमकर बिक्री होती है। धनतेरस से पहले सबसे ज्यादा बिक्री दुकानदारों की करवाचौथ पर ही होती है। ऐसे में आनलाइन कारोबार भी खूब चला। आनलाइन डिलीवरी घरों में कंपनियों द्वारा जमकर की गई है। पिछले दो दिन में करीब 30 हजार पार्सल शहर में बांटे गए हैं। आनलाइन कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गिफ्ट व आनलाइन शापिग का कारोबार बढ़ा है और लोगों द्वारा आनलाइन शापिग जमकर की जा रही है।

chat bot
आपका साथी