बिजली के लिये कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस का घेरा तोड़ा

जागरण संवाददाता इटावा शहर कांग्रेस अध्यक्ष पल्लव दुबे के नेतृत्व में बिजली की समस्याओं को ले

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 05:57 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 06:37 PM (IST)
बिजली के लिये कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस का घेरा तोड़ा
बिजली के लिये कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस का घेरा तोड़ा

जागरण संवाददाता, इटावा : शहर कांग्रेस अध्यक्ष पल्लव दुबे के नेतृत्व में बिजली की समस्याओं को लेकर शनिवार को शहर में प्रदर्शन किया गया। नगर पालिका स्थित कार्यालय से कांग्रेसी बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पक्की सराय होकर रेलवे रोड पर अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर पहुंचे और 12 सूत्रीय मांगपत्र दिया गया। कांग्रेसियों को पुलिस ने जुलूस की अनुमति न होने पर रोकने का प्रयास किया लेकिन पुलिस का घेरा तोड़कर कांग्रेसी निकल गये और अधीक्षण अभियंता का घेराव किया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा कि कोरोना काल के शहर के लोगों के बिल माफ किये जाएं क्योंकि जिन लोगों ने महामारी के दौरान कुछ कमाया नहीं तो वह लोग बिल कहां से भरेंगे। जिन व्यापारियों की दुकानें बंद रही हैं वह बिल कहां से देंगे। बुनकरों पर बड़ी मार पड़ी है। सरकार को ऐसे लोगों के बिल माफ करने चाहिए। विद्युत विभाग चेकिग के नाम पर लोगों को लूट रहा है और अवैध वसूली की जा रही है। जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि विभाग के कर्मचारी लोगों से गलत आचरण कर रहे हैं। उन्हें जनसमस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस अपना संघर्ष जारी रखेगी। इस अवसर पर प्रशांत तिवारी, हंसमुखी शंखवार, आरबी सिंह पाल, संजय दोहरे, जितेंद्र दुबे दद्दू, विष्णुकांत मिश्रा, कुलदीप शर्मा, चंद्रमोहन तिवारी, जितेंद्र सिंह पाल, सरवर अली, मनोज वर्मा, कमला वर्मा, अंबुज त्रिपाठी, सतेंद्र पटेल, रामवीर भदौरिया आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी