इटावा सफारी में फिर दिखा तेंदुआ

जागरण संवाददाता, इटावा : इटावा सफारी पार्क में तेंदुआ का साया लगातार मंडरा रहा है। 21

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 08:13 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 11:16 PM (IST)
इटावा सफारी में फिर दिखा तेंदुआ
इटावा सफारी में फिर दिखा तेंदुआ

जागरण संवाददाता, इटावा : इटावा सफारी पार्क में तेंदुआ का साया लगातार मंडरा रहा है। 21 जनवरी की रात को तेंदुआ फिर देखा गया। इस बार सफारी के कैमरे में तेंदुए की तस्वीरें साफ नजर आईं हैं। यह तेंदुआ पूरी तरह वयस्क है और अच्छी खासी ऊंचाई रखता है। तेंदुए के लगातार सफारी पार्क में आने को लेकर सफारी प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि सफारी के निदेशक वीके ¨सह इस घटना को सामान्य मानते हैं। उनका कहना है कि इटावा जनपद में वन क्षेत्र में तेंदुए पाए जाते हैं। ऐसे में उनका विचरण तो स्वाभाविक है। उन्होंने बताया कि सफारी में तेंदुए से बचाव के लिए सुरक्षा के इंतजाम कर लिए गए हैं। एंटीलोप सफारी को खाली करा दिया गया है। सबसे ज्यादा तेंदुए के आने की आशंका यहीं पर जताई जा रही है। एंटी लोप सफारी की दीवारों को ऊंचा कर दिया गया है। फिलहाल कोई खतरे की बात नहीं है।

chat bot
आपका साथी