शैक्षिक विकास से खुलेगा उन्नति का रास्ता

जासं, इटावा : अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ महिला सभा के तत्वावधान में सामाजिक सदभावना

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 07:07 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 07:07 PM (IST)
शैक्षिक विकास से खुलेगा उन्नति का रास्ता
शैक्षिक विकास से खुलेगा उन्नति का रास्ता

जासं, इटावा : अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ महिला सभा के तत्वावधान में सामाजिक सदभावना एवं भाईचारा बनाए रखने के उद्देश्य से स्वजातीय बंधुओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शैक्षिक विकास से ही समाज की आर्थिक और सामाजिक उन्नति संभव है। सम्मेलन का आयोजन बीएस रिसोर्ट बंबा रोड लोहिया गैस गोदाम के सामने किया गया था। सम्मेलन का आयोजन अखिल भारतीय प्रजापति महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ऊषा प्रजापति द्वारा किया गया था। संचालन प्रदीप प्रजापति ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भागीदारी आंदोलन मंच सिम्मी प्रजापति थीं। मुख्य रूप से भजन लाल प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, लज्जाराम प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, वीरेंद्र प्रजापति, मुकेश प्रजापति, राम कृष्ण प्रजापति, मंगल ¨सह प्रजापति, महेश राम प्रजापति, पन्ना लाल प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, रामनाथ प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी