पुलिस ने चलाया चे¨कग अभियान,मचा हड़कंप

संवाद सहयोगी, सैफई : मेडिकल यूनिवर्सिटी में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर थाना प्र

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 07:39 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 07:39 PM (IST)
पुलिस ने चलाया चे¨कग अभियान,मचा हड़कंप
पुलिस ने चलाया चे¨कग अभियान,मचा हड़कंप

संवाद सहयोगी, सैफई : मेडिकल यूनिवर्सिटी में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर थाना प्रभारी जीवाराम यादव द्वारा चे¨कग अभियान चलाया गया। सबसे पहले इमरजेंसी ट्रामा सेंटर के गेट पर लोगों की चे¨कग की गई। इमरजेंसी के अंदर जो लोग मरीजों के आसपास रुके हुए थे उन्हें चेक किया गया। इस अभियान के बाद वहां पर बैठकर नशा करने वाले लोगों व चोरी करने वाले लोगों में भय व्याप्त हो गया है। पुलिसबल के साथ यह अभियान कई घंटे चलाया गया।

नशा करने वाले लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया और हिदायत दी कि मेडिकल यूनिवर्सिटी के कैंपस में वे दोबारा घूमते हुए नजर न आएं। यूनिवर्सिटी के बाहर बने प्राइवेट बस स्टैंड को भी चेक किया गया। जिन लोगों ने अपने वाहनों को स्टैंड पर न खड़ा करके बाहर खड़ा कर दिया था उनके वाहन उठवा कर थाना भिजवाया दिए गए। उन लोगों को हिदायत दी गई कि ऐसे वाहनों को स्टैंड पर ही खड़ा किया जाए।

थानाध्यक्ष ने बताया कि यूनिवर्सिटी में बाइक चोरी की घटनाएं हो रहीं हैं, इसका मुख्य कारण लोगों की लापरवाही है। जो लोग अपने वाहनों को स्टैंड पर खड़ा नहीं करते हैं उनकी बाइक चोरी हो रही है। चोरी करने वाले लोग पहले निगाह रखते हैं उसके बाद घटना को अंजाम देते हैं। आगे भी ऐसे अभियान चलाए जाते रहेंगे।

chat bot
आपका साथी